{"_id":"69ba86e8f053a78af6083d19","slug":"glenn-philips-shows-pilot-skills-video-goes-viral-see-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैदान के बाद आसमान में भी कमाल: ग्लेन फिलिप्स ने पायलट बनकर दिखाया नया हुनर, वायरल हुआ चौंकाने वाला वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैदान के बाद आसमान में भी कमाल: ग्लेन फिलिप्स ने पायलट बनकर दिखाया नया हुनर, वायरल हुआ चौंकाने वाला वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 18 Mar 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार
ग्लेन फिलिप्स ने विमान की सफल लैंडिंग कर अपनी पायलट स्किल्स से सभी को हैरान कर दिया। क्रिकेट के बाद पायलट बनना उनका सपना है और वह इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
ग्लेन फिलिप्स
- फोटो : Glenn Philips (instagram)
विज्ञापन
विस्तार
न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार क्रिकेट नहीं बल्कि अपनी पायलट स्किल्स की वजह से वह सुर्खियों में हैं। फिलिप्स ने ऑकलैंड के आर्डमोर एयरोड्रोम पर एक विमान की सफल लैंडिंग कर सभी को चौंका दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बेहद तकनीकी तरीके से विमान उतारते नजर आए।
Trending Videos
पायलट बने फिलिप्स
फिलिप्स पहले ही अपनी शानदार फील्डिंग, विस्फोटक बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब उन्होंने यह भी साबित कर दिया कि वह आसमान में भी कमाल कर सकते हैं। वह इस समय कमर्शियल पायलट लाइसेंस हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और हाल ही में फ्लाइंग स्कूल के छात्रों और प्रशिक्षकों से भी मुलाकात की।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
पायलट बनना चाहते हैं फिलिप्स
फिलिप्स ने बताया कि उन्हें उड़ान भरने का बेहद शौक है और अगर वह क्रिकेटर नहीं होते तो पायलट बनना ही उनकी पहली पसंद होती। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के बाद भी वह पायलट के रूप में करियर बनाने पर विचार कर सकते हैं। बहुत जल्द फिलिप्स आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते नजर आएंगे।