{"_id":"69ba495df73c08e5f70706f5","slug":"vegetable-vendor-in-auto-rickshaw-killed-in-car-collision-on-highway-in-shahjahanpur-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे पर कार की टक्कर से ऑटो सवार सब्जी विक्रेता की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे पर कार की टक्कर से ऑटो सवार सब्जी विक्रेता की मौत, दो लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में हाईवे पर बुधवार सुबह हादसा हो गया। कार की टक्कर से ऑटो में सवार सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।
हाईवे से नीचे पलटा ऑटो, पास में खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह कार की टक्कर से ऑटो सवार सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
खड़खड़ी गांव के रहने वाले निसार अली बुधवार सुबह सब्जी लेने के लिए ऑटो से मंडी आ रहे थे। बतलइया गांव का रहने वाला बाजिद अली ऑटो चला रहा था। सुबह करीब छह बजे ग्राम शेरपुर बतलइया के सामने हाईवे पर ऑटो को पीछे से कार की टक्कर लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो और कार सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे में ऑटो रिक्शा सवार सब्जी विक्रेता निसार अली (41) की मौके पर मौत हो गई। ऑटो चालक बाजिद और कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बाजिद को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन