फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Balmer Lawrie Recruitment 2026 Recruitment for 38 Posts; Check Posts and Eligibility

बामर लॉरी: सरकारी मिनीरत्न-I कंपनी में नौकरी पाने का मौका, फ्रेशर्स भी भर सकते हैं फॉर्म, जानें पात्रता मानदंड

Thu, 10 Sep 2026 05:47 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 10 Sep 2026 05:47 PM IST
सार

Balmer Lawrie Recruitment 2026: बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड ने 38 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, यूनिट हेड और जूनियर ऑफिसर समेत कई पद शामिल हैं। कुछ जूनियर ऑफिसर पदों के लिए फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026 है।
 

विज्ञापन
Balmer Lawrie Recruitment 2026 Recruitment for 38 Posts; Check Posts and Eligibility
Balmer Lawrie Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

Balmer Lawrie Recruitment 2026: सरकारी कंपनी में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती का मौका दिया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी वर्तमान रिक्तियों के अनुसार असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, यूनिट हेड और जूनियर ऑफिसर सहित अलग-अलग पदों पर कुल 38 रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और उम्मीदवार 29 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


बामर लॉरी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन मिनीरत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इसका कारोबार पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक पैकेजिंग, रसायन और अन्य क्षेत्रों में है।

विज्ञापन

किन पदों पर भर्ती?

इस भर्ती में अलग-अलग विभागों और स्थानों के लिए पद निकाले गए हैं। प्रमुख पदों में शामिल हैं:

पद पदों की संख्या प्रमुख योग्यता
असिस्टेंट मैनेजर-टैक्सेशन 1 सीए/आईसीडब्ल्यूए
असिस्टेंट मैनेजर-ऑपरेशंस 1 इंजीनियरिंग स्नातक/एमबीए/प्रबंधन में स्नातकोत्तर
असिस्टेंट मैनेजर-सेल्स 1 एमबीए/प्रबंधन में स्नातकोत्तर
असिस्टेंट मैनेजर-सेल्स-एफएफ 1 इंजीनियरिंग स्नातक/एमबीए/प्रबंधन में स्नातकोत्तर
असिस्टेंट मैनेजर-सेंट्रल प्राइसिंग 1 इंजीनियरिंग स्नातक/एमबीए/प्रबंधन में स्नातकोत्तर
असिस्टेंट मैनेजर-मैन्युफैक्चरिंग 1 मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक
असिस्टेंट मैनेजर-ओएल एंड एडमिन 1 हिंदी में एमए और स्नातक स्तर पर अंग्रेजी
यूनिट हेड-डब्ल्यूएंडडी 1 इंजीनियरिंग स्नातक/एमबीए/प्रबंधन में स्नातकोत्तर और अनुभव
डिप्टी मैनेजर-लेदर केमिकल्स 2 लेदर टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग स्नातक
असिस्टेंट मैनेजर-आईटी साइबर सिक्योरिटी 1 आईटी/कंप्यूटर साइंस/ईसीई में इंजीनियरिंग स्नातक
जूनियर ऑफिसर-मेंटेनेंस 1 किसी भी विषय में स्नातक
जूनियर ऑफिसर-कमर्शियल 1 किसी भी विषय में स्नातक
जूनियर ऑफिसर-वेयरहाउस ऑपरेशंस 4 किसी भी विषय में स्नातक
जूनियर ऑफिसर-ट्रस्ट फंड्स 1 बीकॉम या संबंधित वाणिज्य/वित्त डिग्री
जूनियर ऑफिसर-डोमेस्टिक ऑपरेशंस 4 किसी भी विषय में स्नातक
जूनियर ऑफिसर-ऑपरेशंस 1 किसी भी विषय में स्नातक
जूनियर ऑफिसर-एयर एक्सपोर्ट ऑपरेशंस 1 किसी भी विषय में स्नातक
जूनियर ऑफिसर-सेल्स एंड मार्केटिंग 1 किसी भी विषय में स्नातक
जूनियर ऑफिसर-एयर इंपोर्ट ऑपरेशंस 3 किसी भी विषय में स्नातक
जूनियर ऑफिसर-अकाउंट्स एंड फाइनेंस 1 वाणिज्य में स्नातक


ऊपर दिए गए पद और योग्यता बामर लॉरी की वर्तमान रिक्तियों की आधिकारिक सूची पर आधारित हैं। कुछ पदों में संबंधित क्षेत्र का अनुभव भी अनिवार्य है।
 

फ्रेशर्स के लिए भी अवसर

इस भर्ती की खास बात यह है कि कई जूनियर ऑफिसर पदों पर फ्रेशर्स आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक सूची में जूनियर ऑफिसर-मेंटेनेंस, कमर्शियल, वेयरहाउस ऑपरेशंस, डोमेस्टिक ऑपरेशंस, ऑपरेशंस, एयर एक्सपोर्ट ऑपरेशंस, सेल्स एंड मार्केटिंग और एयर इंपोर्ट ऑपरेशंस जैसे पदों के सामने न्यूनतम अनुभव की जरूरत 'फ्रेशर्स मे अप्लाई' बताई गई है।

इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा सामान्य तौर पर 30 वर्ष दी गई है। वहीं अलग-अलग असिस्टेंट मैनेजर और अन्य पदों के लिए आयु सीमा और अनुभव पद के अनुसार अलग-अलग है।

विज्ञापन

स्नातक उम्मीदवारों के लिए कौन से पद?

जिन उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री है, उनके लिए भी इस भर्ती में कई विकल्प हैं। जूनियर ऑफिसर के कई पदों के लिए फुल टाइम ग्रेजुएशन मांगा गया है।

उदाहरण के लिए, कोल्ड चेन से जुड़े जूनियर ऑफिसर पदों में मेंटेनेंस, कमर्शियल और वेयरहाउस ऑपरेशंस शामिल हैं। लॉजिस्टिक्स सेवाओं के तहत बेंगलुरु, हैदराबाद, नासिक और दिल्ली के ओखला क्षेत्र में भी पद हैं।

इंजीनियरिंग और एमबीए वालों के लिए भी मौका

असिस्टेंट मैनेजर के कई पदों के लिए इंजीनियरिंग डिग्री या एमबीए/प्रबंधन में स्नातकोत्तर योग्यता मांगी गई है। उदाहरण के तौर पर ऑपरेशंस पद के लिए इंजीनियरिंग स्नातक या दो वर्षीय फुल टाइम एमबीए/प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिग्री या डिप्लोमा स्वीकार्य है।

वहीं मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम स्नातक डिग्री मांगी गई है। आईटी साइबर सिक्योरिटी पद के लिए आईटी, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की योग्यता निर्धारित है।

आवेदन की अंतिम तारीख

बामर लॉरी की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर इन रिक्तियों के लिए 29 सितंबर 2026 अंतिम तारीख दी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की विस्तृत अधिसूचना में योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य शर्तें ध्यान से चेक करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed