{"_id":"6aa2b4cbd2b2eecd740a5561","slug":"video-traffic-jam-woes-to-end-dyod-and-hanogi-tunnels-to-open-for-traffic-starting-friday-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: जाम का झंझट खत्म, शुक्रवार से यातायात के लिए खुलेंगी डयोड और हणोगी सुरंगें, देखें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: जाम का झंझट खत्म, शुक्रवार से यातायात के लिए खुलेंगी डयोड और हणोगी सुरंगें, देखें रिपोर्ट
मंडी से कुल्लू-मनाली का सफर करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। पंडोह-टकोली फोरलेन पर डयोड और हणोगी में तैयार की गई दो सुरंगें शुक्रवार से यातायात के लिए खोल दी जाएंगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इसकी जानकारी दी है। डयोड में बनी 2.8 किलोमीटर लंबी सुरंग और हणोगी की 650 मीटर लंबी सुरंग के खुलने से इस मार्ग पर सफर पहले के मुकाबले आसान होने की उम्मीद है। खासकर पर्यटन सीजन के दौरान जोगनी माता मंदिर, डयोड और हणोगी के पास लगने वाले लंबे जाम से वाहन चालकों और पर्यटकों को राहत मिल सकती है। इन स्थानों पर सड़क की स्थिति और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण कई बार लोगों को एक से दो घंटे या इससे भी अधिक समय तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। सुरंगों के शुरू होने के बाद करीब छह किलोमीटर का प्रभावित सड़क हिस्सा घटकर लगभग 3.5 किलोमीटर रह जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि केंद्र सरकार हिमाचल में सड़क संपर्क को सुरक्षित, तेज और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।