फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Museum Recruitment 2026: Apply Online/Offline Before 23rd October, check details

म्यूजियम भर्ती: भारतीय संग्रहालय में निकलीं नौकरियां, 10वीं पास से पीजी तक करें आवेदन; क्या है अंतिम तिथि?

Thu, 10 Sep 2026 05:46 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 10 Sep 2026 05:46 PM IST
सार

भारतीय संग्रहालय, कोलकाता में 5 पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर है।

विज्ञापन
Indian Museum Recruitment 2026: Apply Online/Offline Before 23rd October, check details
भारतीय संग्रहालय में भर्ती - फोटो : AI

विस्तार

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय संग्रहालय, कोलकाता ने 5 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी, मुख्य मॉडलर, हिंदी अनुवादक, मॉडलर और ड्राइवर-सह-मैकेनिक के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भारतीय संग्रहालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन डाक या ईमेल के जरिए 23 अक्तूबर 2026 को शाम 5 बजे तक भेजना होगा।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

पद जरूरी योग्यता
पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी
  • भारतीय इतिहास, मानव विज्ञान या कला में पोस्ट ग्रेजुएशन/समकक्ष ऑनर्स डिग्री।
  • पुस्तकालय विज्ञान में डिप्लोमा।
  • किसी अच्छे पुस्तकालय में कम से कम 7 साल का अनुभव, संग्रहालय के पुस्तकालय का अनुभव होने पर प्राथमिकता।
  • पुरातत्व, कला या मानव विज्ञान से जुड़े शोध का अनुभव और प्रकाशित शोध कार्य का प्रमाण।
मुख्य मॉडलर
  • मूर्तिकला मॉडलिंग में डिग्री या डिप्लोमा।
  • मूर्तिकला के मॉडल और संबंधित काम में करीब 5 साल का जिम्मेदार पद पर अनुभव।
  • आरेख और स्केल मॉडल बनाने की जानकारी होना वांछनीय है।
मॉडलर
  • 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास।
  • किसी मान्यता प्राप्त कला महाविद्यालय/संस्थान से मॉडलिंग में विशेषज्ञता वाली डिग्री या डिप्लोमा।
  • मॉडलिंग के काम में कम से कम 3 साल का व्यावहारिक अनुभव।
  • संग्रहालय में काम करने का अनुभव होने पर प्राथमिकता।
हिंदी अनुवादक
  • हिंदी और अंग्रेजी विषयों के साथ ग्रेजुएशन या समकक्ष डिग्री।
  • किसी बड़े संस्थान में अनुवाद का कम से कम 5 साल का अनुभव।
  • बंगाली भाषा का ज्ञान वांछनीय है।
  • हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होना वांछनीय है।
ड्राइवर-कम-मैकेनिक
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
  • वाहन चलाने की अच्छी जानकारी और वैध स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस।
  • कार की कार्यप्रणाली की जानकारी और छोटी-मोटी मरम्मत करने में सक्षम होना।
  • वाहन चलाने का कम से कम 5 साल का अनुभव।
  • भारी वाहन चलाने की क्षमता होने पर प्राथमिकता।

कितनी होनी चाहिए आयु?

इस भर्ती में पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग है। पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी और मुख्य मॉडलर पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष, जबकि हिंदी अनुवादक, मॉडलर और ड्राइवर-कम-मैकेनिक पद के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

देखें रिक्तियां और वेतन

पद का नाम पदों की संख्या वेतन
पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी 1 35,400-1,12,400 (लेवल-6)
मुख्य मॉडलर 1 35,400-1,12,400 (लेवल-6)
हिंदी अनुवादक 1 29,200-92,300 (लेवल-5)
मॉडलर 1 29,200-92,300 (लेवल-5)
ड्राइवर-कम-मैकेनिक 1 25,500-81,100 (लेवल-4)

कहां जमा करें आवेदन?

आवेदन पत्र के साथ जन्म तिथि/आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव और प्रकाशनों की सूची (यदि लागू हो) से जुड़े स्व-सत्यापित दस्तावेजों की साफ प्रतियां लगानी होंगी। लिफाफे पर जिस पद के लिए आवेदन किया है, उसका नाम भी लिखना होगा। आवेदन पत्र इस पते पर भेजना होगा:

निदेशक,
भारतीय संग्रहालय,
27, जवाहरलाल नेहरू रोड,
कोलकाता - 700016

आवेदन 23 अक्तूबर 2026 को शाम 5 बजे तक पहुंच जाना चाहिए। उम्मीदवार पूरा आवेदन 23 अक्तूबर 2026 शाम 5 बजे तक ईमेल के जरिए indianmuseumkolkata2@gmail.com पर भी भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed