सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BARC JRF 2026: Apply Now for Junior Research Fellowship, Selection Only Through Interview

BARC Jobs: क्या आप JRF क्वालीफाइड हैं? भाभा रिसर्च सेंटर में निकली शानदार भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 11 Mar 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
सार

BARC JRF Vacancy 2026: भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर (BARC) में जूनियर रिसर्च फेलोशिप 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह विज्ञान और रिसर्च में करियर बनाने का सुनहरा मौका है और चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर होगा।

BARC JRF 2026: Apply Now for Junior Research Fellowship, Selection Only Through Interview
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, BARC - फोटो : FB (Department of Atomic Energy, India)
विज्ञापन

विस्तार

BARC JRF Recruitment 2026: भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर (BARC) ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भारत में विज्ञान और रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस प्रोग्राम के तहत विभिन्न विज्ञान, इंजीनियरिंग और लाइफ साइंसेज से संबंधित क्षेत्रों में कुल 105 उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक मासिक स्टाइपेंड और रिसर्च ग्रांट भी प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट barc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन
इवेंट तिथि
जेआरएफ-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का प्रारंभ 10/03/2026
ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण की अंतिम तिथि 31/03/2026
ऑनलाइन शुल्क भुगतान विंडो 10/03/2026 - 31/03/2026
आवेदन पोर्टल पर साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची प्रदर्शित करना 19/05/2026
चयनित उम्मीदवारों द्वारा साक्षात्कार स्लॉट का चयन (उपलब्धता के अधीन) 21/05/2026 - 28/05/2026
चयन साक्षात्कार का प्रारंभ 22/06/2026 - 03/07/2026
आवेदन पोर्टल पर अंतिम चयनित उम्मीदवारों की सूची प्रदर्शित करना 15/07/2026
चयनित उम्मीदवारों के लिए रोजगार पूर्व चिकित्सा परीक्षण 12/08/2026 - 14/08/2026
जेआरएफ-2026 कार्यक्रम का प्रारंभ 17/08/2026

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

BARC JRF 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास M.Sc, Integrated M.Sc, B.S.-M.S. (Dual Degree) या B.S. की डिग्री होना अनिवार्य है। यह योग्यता विज्ञान, इंजीनियरिंग या लाइफ साइंसेज जैसे संबंधित विषयों में होनी चाहिए, ताकि रिसर्च के लिए आवश्यक बेसिक ज्ञान मौजूद हो।

राष्ट्रीय स्तर की पात्रता

इसके अलावा उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा या फेलोशिप का वैध स्कोर होना जरूरी है। इसमें शामिल हैं: यूजीसी-सीएसआईआर नेट फेलोशिप, जेस्ट स्कोर, आईसीएमआर-जेआरएफ टेस्ट, आईसीएआर-जेआरएफ टेस्ट, डीबीटी-जेआरएफ (जैव प्रौद्योगिकी) एलिजिबिलिटी टेस्ट, गेट स्कोर (भौतिकी/रसायन विज्ञान/जीवन विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी), या जेजीईबिल्स का वैध स्कोरकार्ड। केवल इन मानदंडों को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये की एप्लिकेशन फीस जमा करनी होगी। यह भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से किया जा सकता है, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और आसान हो जाती है।

फीस के मामले में एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। ध्यान दें कि यदि उम्मीदवार ने फॉर्म भरकर एप्लिकेशन नंबर जनरेट कर लिया लेकिन फीस का भुगतान नहीं किया, तो उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed