CBSE KVS-NVS: केवीएस और एनवीएस टियर-2 की सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड; 27 मार्च से होंगे एग्जाम
CBSE KVS-NVS City Slip OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केवीएस और एनवीएस टियर-2 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 27 मार्च 2026 से शुरू होगी।
विस्तार
CBSE KVS-NVS City Slip: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की भर्ती परीक्षा 2026 के टियर-2 चरण के लिए शहरों की सूचना पर्ची जारी कर दी है। पहले चरण की परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर आगामी टियर-2 परीक्षा के लिए आवंटित शहर की जानकारी देख सकते हैं।
परीक्षा केंद्र के स्थान की अग्रिम जानकारी देने वाली शहर सूचना पर्ची 9 मार्च, 2026 को जारी की गई थी। टियर-2 परीक्षा 27 से 31 मार्च, 2026 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
टियर-2 परीक्षा 27 से 31 मार्च, 2026 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पारी में आयोजित होगी। सुबह की पारी सुबह 09:00 बजे से 12:00 बजे तक और शाम की पारी दोपहर 02:00 बजे से 05:00 बजे तक।
कैसे होगा चयन?
मुख्य चयन प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा लिखित परीक्षा (Tier I & Tier II) है, जो उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तय होती है। इसके अलावा, स्टेनोग्राफर, JSA और कुछ खास पदों के लिए स्किल टेस्ट भी लिया जाता है, ताकि उम्मीदवार की खास क्षमता को परखा जा सके।
इसके बाद, सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज की जांच (Document Verification) की जाती है, जिसमें उनके प्रमाण पत्र और जरूरी कागजात सही हैं या नहीं देखा जाता है। अंतिम चरण में मेडिकल परीक्षा (Medical Examination) कराई जाती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार स्वास्थ्य और शारीरिक रूप से पद के लिए फिट है।
ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
- सबसे पहले अपने ब्राउजर में CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in जाएं।
- होम पेज पर KVS/NVS Recruitment 2026 या Tier-2 City Slip लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन/ऐप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सभी विवरण सही भरने के बाद Submit/लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- आपकी City Slip स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- सिटी स्लिप का प्रिंट आउट डाउनलोड और सुरक्षित रूप से रखें, ताकि परीक्षा के दिन साथ ले जा सकें।
कमेंट
कमेंट X