सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC Admit Card 2026 Released for CBT Exam; Download Hall Ticket for March 16–27 Tests

RRB NTPC Admit Card: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट का प्रवेश पत्र जारी, 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार

RRB NTPC Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी ग्रेजुएट का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 16 से 27 मार्च तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
 

RRB NTPC Admit Card 2026 Released for CBT Exam; Download Hall Ticket for March 16–27 Tests
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

RRB NTPC Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट) पदों के लिए आवेदन किया है, वे अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos


बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 16, 17, 18, 19, 22, 23, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों को तीन अलग-अलग विषयों में विभाजित किया गया है।

  • सामान्य जागरूकता: 40 प्रश्न
  • गणित: 30 प्रश्न
  • सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति: 30 प्रश्न


परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है। प्रथम चरण की सीबीटी परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके लिए प्राप्त अंकों का सामान्यीकरण (नॉर्मलाइजेशन) किया जाएगा।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5,810 पदों को भरा जाएगा। इनमें विभिन्न पद शामिल हैं।

  • चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: 161 पद
  • स्टेशन मास्टर: 615 पद
  • गुड्स ट्रेन मैनेजर: 3,416 पद
  • जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 921 पद
  • सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 638 पद
  • ट्रैफिक असिस्टेंट: 59 पद

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर RRB NTPC Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरण ध्यान से जांच लें।
  • भविष्य के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र भी साथ लेकर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed