UPSC CMS 2026: संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन
UPSC CMS 2026: यूपीएससी ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एमबीबीएस पास या फाइनल ईयर के छात्र 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित होगी।
विस्तार
UPSC CMS 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सीएमएस (संयुक्त चिक्तिसा सेवा) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तय की गई है।
यूपीएससी द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2026 का आयोजन 2 अगस्त 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है और इसके माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और सेवाओं में मेडिकल अधिकारियों की भर्ती की जाती है।
UPSC CMS 2026: नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन विंडो आधिकारिक पोर्टल पर खुल चुकी है। उम्मीदवार नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों को ध्यान में रखकर आवेदन कर सकते हैं।
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 11 मार्च 2026
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 11 मार्च 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026
- परीक्षा की तिथि: 2 अगस्त 2026
यह परीक्षा एमबीबीएस स्नातकों के लिए सरकारी सेवा में मेडिकल ऑफिसर के रूप में करियर बनाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का एमबीबीएस की अंतिम परीक्षा के लिखित और प्रायोगिक दोनों भागों में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा जो छात्र एमबीबीएस के अंतिम वर्ष में अध्ययन कर रहे हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
हालांकि, ऐसे उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण से पहले एमबीबीएस अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
चयन प्रक्रिया
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा की चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होती है। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण यानी पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाता है।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में मेडिकल पदों पर नियुक्ति की जाती है। इनमें प्रमुख रूप से निम्न पद शामिल हैं।
- भारतीय रेलवे में असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर
- केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर
- नगर निकायों और सरकारी स्वास्थ्य विभागों में मेडिकल ऑफिसर
इन पदों पर नियुक्ति मिलने के बाद उम्मीदवारों को सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रशासन में स्थायी सरकारी सेवा का अवसर मिलता है।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद CMS 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- यदि पहले से पंजीकरण नहीं किया है तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
कमेंट
कमेंट X