सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BFUHS Recruitment 2026: Apply for Staff Nurse, Lab Technician & OT Assistant Posts

BFUHS Jobs: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, 12वीं पास-जीएनएम वाले भी कर सकते हैं आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 13 Feb 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
सार

BFUHS Recruitment 2026: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट ने स्टाफ नर्स, मेडिकल लैब तकनीशियन और ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती निकाली है। 12वीं पास और GNM डिप्लोमा वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

BFUHS Recruitment 2026: Apply for Staff Nurse, Lab Technician & OT Assistant Posts
BFUHS - फोटो : https://bfuhs.ggsmch.org/about-us/
विज्ञापन

विस्तार

BFUHS Vacancy 2026: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS), फरीदकोट ने डॉबीआर अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज सोसाइटी, मोहाली की ओर से 13 फरवरी 2026 को रिक्तियों की अधिसूचना जारी की है।

Trending Videos


स्टाफ नर्स, मेडिकल लैब टेक्नीशियन और ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 13 फरवरी 2026 से आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण

पोस्ट नाम रिक्तियों की संख्या
स्टाफ नर्स 59
मेडिकल लैब तकनीशियन 02
ऑपरेशन थिएटर सहायक 04
कुल 65

आवेदन के लिए क्या है पात्रता?

  • स्टाफ नर्स: उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से सीनियर सेकेंडरी (10+2) या समकक्ष परीक्षा पास की हो। जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी (GNM) में डिप्लोमा किया हो। पंजाब नर्सिंग पंजीकरण परिषद में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
  • मेडिकल लैब तकनीशियन: उम्मीदवार ने विज्ञान विषय (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) में सीनियर सेकेंडरी या समकक्ष परीक्षा पास की हो। इसके बाद 2 साल का मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा किया हो या विज्ञान विषय में मैट्रिक पास करने के बाद 1 साल का अनुभव और 3 साल का डिप्लोमा किया हो या B.Sc (MLT) की डिग्री हो। (B.Sc MLT वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है)
  • ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट: उम्मीदवार ने विज्ञान विषय में सीनियर सेकेंडरी या समकक्ष परीक्षा पास की हो। इसके बाद ऑपरेशन थिएटर तकनीक में डिप्लोमा किया हो।


इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट पंजाब सरकार के समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार लागू होगी।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  bfuhs.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर स्टाफ नर्स/मेडिकल लैब तकनीशियन/OT असिस्टेंट 2026 आवेदन लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण के लिए अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • लॉगिन करें और आवेदन पत्र में शैक्षणिक, अनुभव और अन्य आवश्यक विवरण सही-सही भरें।
  • स्कैन की हुई तस्वीर, हस्ताक्षर और प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed