Hindi News
›
Photo Gallery
›
Jobs
›
Karmayogi Bharat Recruitment 2026: Apply for Manager IT & Tech Operations Post, Last Date March 2
{"_id":"698dec16280070a75a0b2b4b","slug":"karmayogi-bharat-recruitment-2026-apply-for-manager-it-tech-operations-post-last-date-march-2-2026-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karmayogi Bharat Vacancy: सरकारी कंपनी कर्मयोगी भारत में IT मैनेजर की भर्ती; अनुभवी इंजीनियर्स के लिए मौका","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
Karmayogi Bharat Vacancy: सरकारी कंपनी कर्मयोगी भारत में IT मैनेजर की भर्ती; अनुभवी इंजीनियर्स के लिए मौका
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Thu, 12 Feb 2026 08:34 PM IST
सार
Karmayogi Bharat Recruitment 2026: कर्मयोगी भारत ने मैनेजर (IT & Tech Operations and Maintenance) पद पर भर्ती निकाली है। इस जॉब के लिए अनुभवी इंजीनयर्स या आईटी बैकग्राउंड के लोगों की जरूरत है। चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा। पोस्टिंग नई दिल्ली में होगी।
भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण और नोटिस का पीडीएफ नीचे उपलब्ध है...
विज्ञापन
1 of 5
Karmayogi Bharat, कर्मयोगी भारत
- फोटो : X(@iGOTKarmayogi)
Link Copied
Karmayogi Bharat IT Manager Recruitment 2026: केंद्र सरकार के प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम मिशन कर्मयोगी से जुड़ी सरकारी कंपनी कर्मयोगी भारत (Karmayogi Bharat) ने मैनेजर - आईटी एंड टेक ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस पद पर भर्ती निकाली है। यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी और चयनित उम्मीदवार को नई दिल्ली में कार्य करना होगा।
Trending Videos
2 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
पद का विवरण और जिम्मेदारियां
मैनेजर - आईटी एंड टेक ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस पद पर चयनित अधिकारी को आईगॉट कर्मयोगी (iGOT Karmayogi) प्लेटफॉर्म की दैनिक तकनीकी संचालन और रखरखाव गतिविधियों की निगरानी करनी होगी। इसके तहत टिकट एवं इंसिडेंट मैनेजमेंट, एसएलए अनुपालन, प्लेटफॉर्म परफॉर्मेंस, सर्विस उपलब्धता, वेंडर मैनेजमेंट और तकनीकी प्रक्रियाओं में सुधार शामिल रहेगा।
उम्मीदवार को जीरा (Jira), ओएस टिकट (OS Ticket), जोहो (Zoho) जैसे टिकट मैनेजमेंट सिस्टम पर कार्य करते हुए प्लेटफॉर्म से जुड़े तकनीकी मुद्दों का समाधान करना होगा और डाउनटाइम कम करने के लिए टीम के साथ समन्वय करना होगा। साथ ही महत्वपूर्ण आउटेज के बाद आरसीए और पोस्ट-इंसिडेंट रिव्यू सुनिश्चित करना भी जिम्मेदारी का हिस्सा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
योग्यता और अनुभव
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कम से कम 6 वर्ष का आईटी और टेक ऑपरेशंस अनुभव होना चाहिए, जिसमें बड़े सरकारी आईटी प्रोजेक्ट्स में लगभग 3 वर्ष का अनुभव वरीयता माना जाएगा। उम्मीदवार ने कम से कम दो एंटरप्राइज-ग्रेड सिस्टम संभाले हों और आईटी सेवा प्रबंधन फ्रेमवर्क (जैसे ITIL) तथा क्लाउड और इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी की अच्छी समझ होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता के रूप में बीटेक, बीई, एमटेक, एमसीए या समकक्ष आईटी डिग्री अनिवार्य है। ITIL, PMP, CISSP या AWS/Azure/GCP जैसी क्लाउड सर्टिफिकेशन को अतिरिक्त लाभ माना जाएगा।
4 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म, सीवी, शैक्षणिक व अनुभव प्रमाणपत्र, वर्तमान वेतन स्लिप और आयु प्रमाण सहित सभी दस्तावेज ईमेल के माध्यम से भेजने होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 02 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। अधूरे या देर से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
कर्मयोगी भारत, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के तहत स्थापित एक सेक्शन-8 सरकारी कंपनी है, जो iGOT Karmayogi डिजिटल प्लेटफॉर्म का संचालन करती है। यह प्लेटफॉर्म देशभर के सरकारी अधिकारियों की क्षमता निर्माण और ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए विकसित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।