सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Panchayati Raj Department Announces Recruitment for Audit Officers

Bihar Vacancy: बिहार पंचायती राज विभाग में ऑडिट अधिकारी की भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 13 Feb 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Panchayati Raj Vibhag Bharti: पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार में ऑडिट अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जानिए कौन लोग इसके लिए पात्र हैं और चयनित अभ्यर्थियों कितना वेतन मिलेगा। 

भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिस नीचे उप्लब्ध है।

Bihar Panchayati Raj Department Announces Recruitment for Audit Officers
Bihar Panchayati Raj Vibhag Vacancy - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

Bihar Panchayati Raj Vibhag Vacancy: पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार ने रिटायर हो चुके अधिकारियों के लिए जिला ऑडिट अधिकारी और सीनियर ऑडिट अधिकारी के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 10000 के तहत जारी की गई है।

Trending Videos


इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट Bihar Panchayati Raj Department और ऑनलाइन पोर्टल BGSYS Bihar पर जाकर 10 मार्च 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए लेवल-7 और लेवल-6 के खाली पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला ऑडिट ऑफिसर

आरक्षण श्रेणी कुल पोस्ट
अनारक्षित 13
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 04
अनुसूचित जाति (SC) 07
अनुसूचित जनजाति (ST) 01
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 07
पिछड़ा वर्ग (BC) 05
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं 01
कुल 38

 सीनियर ऑडिट ऑफिसर

आरक्षण श्रेणी कुल पोस्ट
अनारक्षित 67
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 17
अनुसूचित जाति (SC) 27
अनुसूचित जनजाति (ST) 02
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 28
पिछड़ा वर्ग (BC) 19
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं 05
कुल 165

क्या आवेदन की शर्तें?

  • कार्य अनुभव: इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का संबंधित पद, यानी जिला  ऑडिट ऑफिसर या सीनियर ऑडिट ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त होना जरूरी है। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने इसी स्तर के पद पर पहले काम किया हो।
  • अनुशासनिक रिकॉर्ड: उम्मीदवार के सेवा रिकॉर्ड में पिछले 10 वर्षों के दौरान कोई बड़ा दंड नहीं होना चाहिए। साथ ही, पिछले 5 वर्षों में कोई भी लघु या बड़ा दंड नहीं लगा होना चाहिए।
  • आयु सीमा: आयु सीमा सामान्य प्रशासन विभाग के संविदा नियुक्ति नियमों के अनुसार तय की जाएगी। उम्मीदवारों को इन्हीं निर्धारित नियमों के तहत पात्र माना जाएगा।

कैसे होगा चयन?

पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार की इस भर्ती में सबसे पहले उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन जमा किए गए आवेदन और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। पात्रता के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चुने गए अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा, जहां उन्हें तय प्रारूप (प्रपत्र-क) में शपथ-पत्र भी जमा करना होगा।

अंत में विभाग द्वारा बनाई गई समिति उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव के आधार पर अंतिम चयन करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

देखें आधिकारिक नोटिस

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in/biharprd पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Online Application for Auditor Posts” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको BGSYS Bihar (bgsys.bihar.gov.in) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और सेवानिवृत्ति से जुड़ी जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेज जैसे P.P.O (Pension Payment Order) और अन्य प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन पत्र सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed