{"_id":"698f134c82813443570a19b8","slug":"bhel-jhansi-apprentice-recruitment-2026-apply-online-for-iti-diploma-and-degree-posts-2026-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHEL Jhansi Apprentice: यूपी के झांसी में निकलीं अप्रेंटिस की नौकरियां, 10वीं-आईटीआई पास भी कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BHEL Jhansi Apprentice: यूपी के झांसी में निकलीं अप्रेंटिस की नौकरियां, 10वीं-आईटीआई पास भी कर सकते हैं आवेदन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 13 Feb 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार
BHEL Jhansi Apprentice Registration 2026: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड, झांसी में अप्रेंटिस की भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 10वीं पास, ITI, डिप्लोमा और डिग्री वाले सभी उम्मीदवार पात्र है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक BHEL झांसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
विज्ञापन
विस्तार
BHEL Jhansi Apprentice 2026: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL), झांसी ने 13 फरवरी 2026 को BHEL झांसी अप्रेंटिस भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में ट्रेड अप्रेंटिस (ITI), टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) और ग्रेजुएट अप्रेंटिस (डिग्री) के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Trending Videos
इस भर्ती के तहत विभिन्न ट्रेडों में कुल 47 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इच्छुक उम्मीदवार 13 फरवरी 2026 से BHEL झांसी की आधिकारिक वेबसाइट jhs.bhel.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिक्तियों का विवरण
| श्रेणी | रिक्तियों की संख्या |
|---|---|
| ट्रेड अप्रेंटिस (ITI) | 40 |
| स्नातक प्रशिक्षु (इंजीनियरिंग में डिग्री) | 2 |
| तकनीशियन प्रशिक्षु (इंजीनियरिंग डिप्लोमा) | 5 |
ये भी पढ़ें: BFUHS Jobs: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, 12वीं पास-जीएनएम वाले भी कर सकते हैं आवेदन
स्नातक प्रशिक्षु के लिए योग्यता
- योग्यता: उम्मीदवार के पास AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित शाखा में पूर्णकालिक 4 वर्षीय B.E./B.Tech डिग्री होनी चाहिए।
- स्नातक वर्ष: उम्मीदवार ने 2023 या उसके बाद डिग्री पूरी की होनी चाहिए (BHEL झांसी के कर्मचारियों के आश्रितों को छोड़कर)।
- न्यूनतम अंक: हाई स्कूल और डिग्री में न्यूनतम अंक सामान्य/ओबीसी श्रेणी के लिए 60% और एससी/एसटी श्रेणी के लिए 55% हैं।
- पंजीकरण: उम्मीदवार mhrdnats.gov.in पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।
ट्रेड अप्रेंटिस के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
- योग्यता: उम्मीदवार ने एनसीवीटी/एससीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI उत्तीर्ण किया होना चाहिए।
- स्नातक वर्ष: उम्मीदवार ने 2023 से 2025 के बीच ITI पूरा किया हो।
- न्यूनतम अंक: हाई स्कूल और ITI में न्यूनतम अंक सामान्य/ओबीसी श्रेणी के लिए 60% और एससी/एसटी श्रेणी के लिए 55% हैं।
- अन्य शर्तें: उम्मीदवार ने इससे पहले किसी भी प्रशिक्षु प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया हो और वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त नहीं कर रहा हो।
- पंजीकरण: उम्मीदवार apprenticeshipindia.gov.in पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।
तकनीशियन प्रशिक्षु के लिए योग्यता
- योग्यता: उम्मीदवार के पास AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित शाखा में पूर्णकालिक 3 वर्षीय डिप्लोमा होनी चाहिए।
- स्नातक वर्ष: उम्मीदवार ने 2023 या उसके बाद डिप्लोमा पूरी की हो (BHEL झांसी के कर्मचारियों के आश्रितों को छोड़कर)।
- न्यूनतम अंक: हाई स्कूल और डिप्लोमा में न्यूनतम अंक सामान्य/ओबीसी श्रेणी के लिए 60% और एससी/एसटी श्रेणी के लिए 55% हैं
- पंजीकरण: उम्मीदवार mhrdnats.gov.in पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।