BPSSC SI Admit Card: बिहार पुलिस एसआई परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, वेबसाइट पर लिंक एक्टिव, ऐसे करें डाउनलोड
BPSSC SI Admit Card 2025: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने पुलिस अवर निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 18 और 21 जनवरी 2026 को दो शिफ्ट में होगी। संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना प्रवेश पत्र हासिल कर सकते हैं।
विस्तार
BPSSC Police SI Admit Card OUT: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने पुलिस अवर निरीक्षक (SI) भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र हासिल कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का तरीका स्टेप-बाय-स्टेप नीचे बताया गया है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य ले जाएं, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
BPSSC SI Exam Date: 18 और 21 जनवरी को होगी परीक्षा
बिहार पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा 18 जनवरी और 21 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। दोनों ही दिनों में परीक्षा दो पालियों (शिफ्ट) में होगी।
| परीक्षा तिथि | दिन | सुबह की पाली | शाम की पाली | रिपोर्टिंग (सुबह) | रिपोर्टिंग (शाम) |
|---|---|---|---|---|---|
| 18-01-2026 | रविवार | 10:00 AM – 12:00 PM | 2:30 PM – 4:30 PM | 8:30 AM | 1:00 PM |
| 21-01-2026 | बुधवार | 10:00 AM – 12:00 PM | 2:30 PM – 4:30 PM | 8:30 AM | 1:00 PM |
BPSSC SI Exam Timing: परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग नियम
सुबह की पाली में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा, जबकि शाम की पाली के लिए दोपहर 1:00 बजे रिपोर्टिंग अनिवार्य है। आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे और इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं मिलेगा।
Bihar Police SI Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
बिहार पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "E-Admit Card - Sub-Inspector Exam 05/2025" लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट या लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर दिखाई दे रहे एडमिट कार्ड में नाम, परीक्षा तिथि, शिफ्ट और केंद्र की जानकारी जांच लें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
- परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड का स्पष्ट प्रिंटआउट अवश्य निकालें।