सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BTSC Food Analyst Recruitment in Bihar, FSSAI Exam and 3 Years Experience Mandatory

BTSC Vacancy: बिहार में फूड एनालिस्ट की भर्ती, FSSAI परीक्षा पास और 3 साल का अनुभव अनिवार्य; जानें पूरी शर्तें

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 20 May 2026 03:03 PM IST
विज्ञापन
सार

BTSC Food Recruitment 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने फूड एनालिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए FSSAI परीक्षा पास करना और कम से कम 3 साल का अनुभव होना जरूरी है। उम्मीदवारों को संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता भी पूरी करनी होगी।

BTSC Food Analyst Recruitment in Bihar, FSSAI Exam and 3 Years Experience Mandatory
BTSC - फोटो : btsc.bihar.gov.in
विज्ञापन

विस्तार

BTSC Food Vacancy 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी), पटना ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बिहार खाद्य संरक्षण सेवा में 11 पदों के लिए खाद्य विश्लेषक भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर 19 जून 2026 तक खुले हैं।

Trending Videos


इस भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए कुल 10 पद निर्धारित हैं, जिनमें UR के 2, EWS के 1, EBC के 3 और अनुसूचित जाति के 2 पद शामिल हैं, जबकि OBC और अनुसूचित जनजाति के लिए कोई पद नहीं है। इसके अलावा PwBD (दिव्यांग) श्रेणी के लिए 01 पद आरक्षित है, जो अनुसूचित जाति वर्ग में आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आवेदन के लिए जरूरी योग्यता?

उम्मीदवार के पास रसायन विज्ञान, सूक्ष्मजीव विज्ञान, कृषि, पशु चिकित्सा, जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रौद्योगिकी या संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर/पीएचडी डिग्री होनी चाहिए। साथ ही खाद्य विश्लेषण में कम से कम 3 साल का अनुभव और FSSAI द्वारा आयोजित खाद्य विश्लेषक परीक्षा पास होना जरूरी है।

विज्ञापन

न्यूनतम आयु 21 वर्ष जरूरी

इस भर्ती में अनारक्षित पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष और अनारक्षित महिलाओं की 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

बीसी/ईबीसी वर्ग के पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 42 वर्ष रखी गई है। सभी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2026 को 21 वर्ष होना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed