AFCAT 02/2026 Recruitment: भारतीय वायु सेना में 300+ पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन की सभी शर्तें
AFCAT 02/2026 Recruitment Notification:भारतीय वायु सेना ने एएफकैट 02/2026 भर्ती के लिए 300+ पदों पर आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और रजिस्ट्रेशन की सभी शर्तें खबर में समझ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AFCAT 02/2026 Recruitment: भारतीय वायु सेना (IAF) ने एफकैट 02/2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। यह उन युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है जो वायु सेना में अधिकारी बनना चाहते हैं। इस भर्ती के जरिए फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) पदों पर चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 19 जून, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी।
क्या है आवेदन शर्तें?
भारतीय वायु सेना की इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल पदों के लिए उम्मीदवार के पास बीटेक (B.Tech) की डिग्री होना जरूरी है। वहीं नॉन-टेक्निकल पदों के लिए किसी भी संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है।
आयु सीमा की बात करें तो फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों पदों के लिए आयु सीमा 20 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है।
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाता है। सबसे पहले लिखित परीक्षा (AFCAT) होती है, जिसमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग और सैन्य संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) पदों के लिए GATE स्कोर भी जरूरी होता है। इसके अलावा NCC ‘C’ सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवारों को फ्लाइंग ब्रांच में विशेष छूट मिलती है।
इसके बाद उम्मीदवारों को एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) इंटरव्यू देना होता है, जिसमें मानसिक क्षमता, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होते हैं। फ्लाइंग ब्रांच के लिए पायलट एप्टीट्यूड टेस्ट भी लिया जाता है। सभी चरणों के बाद मेडिकल टेस्ट होता है और अंत में मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाता है।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्गों के लिए तय किया गया है। AFCAT एंट्री के लिए उम्मीदवारों को 550 + जीएसटी (जो वापस नहीं किया जाएगा) शुल्क देना होगा। वहीं NCC स्पेशल एंट्री और GATE स्कोर के जरिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से किया जा सकता है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब “New Registration” पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी पूरी जानकारी सही-सही भरें।
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट करें।