Kanpur: होटल में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पहले काटी थी हाथ की नस, पत्नी बोली- सोमवार से नहीं उठा रहे थे फोन
Kanpur News: कानपुर के न्यू आजाद नगर स्थित उमा गैलेक्सी होटल में तीन दिन से ठहरे स्थानीय युवक ने हाथ की नस काटने के बाद पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में न्यू आजाद नगर स्थित उमा गैलेक्सी होटल में ठहरे एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान अनुराग त्रिवेदी (35) पुत्र स्व. सूर्यमणि त्रिवेदी निवासी न्यू आजाद नगर, थाना सेन पश्चिम पारा के रूप में हुई है।
वह पिछले तीन दिनों से उमा गैलेक्सी होटल के कमरा नंबर जी-3 में ठहरा हुआ था। मंगलवार सुबह होटल कर्मियों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी न्यू आजाद नगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद में प्रभारी निरीक्षक भी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे।
पहले हाथ की नस काटने का किया था प्रयास
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अनुराग ने आत्महत्या से पहले हाथ की नस काटने का प्रयास किया था, लेकिन सफल न होने पर उसने कमरे के पंखे से लटककर फंदा लगा लिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण किया।
पत्नी बोली- सोमवार से फोन नहीं उठा रहे थे अनुराग
होटल मैनेजर के अनुसार मृतक ने घर में बिजली न आने की बात कहकर कमरा बुक कराया था। वहीं, मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि सोमवार से अनुराग फोन नहीं उठा रहे थे। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है।