सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Attempts to settle Krishna-Godavari gas dispute, RIL seeks Centre's mediation in Supreme Court

RIL: कृष्णा-गोदावरी गैस केस में सुलह की कोशिश, सुप्रीम कोर्ट में रिलायंस ने केंद्र से की मध्यस्थता की मांग

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 20 May 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी साझेदार विदेशी कंपनियों ने कृष्णा-गोदावरी (KG) बेसिन गैस माइग्रेशन विवाद में केंद्र सरकार के साथ मध्यस्थता की पहल की है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कंपनियों ने कहा कि वे सरकार को मेडिएशन के लिए पत्र भेजेंगी और तब तक सुनवाई रोकी जाए। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Attempts to settle Krishna-Godavari gas dispute, RIL seeks Centre's mediation in Supreme Court
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

भारत के सबसे बड़े कॉरपोरेट कानूनी विवादों में से एक कृष्णा-गोदावरी (KG) बेसिन गैस माइग्रेशन मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और उसकी विदेशी साझेदार कंपनियों ने केंद्र सरकार के साथ विवाद सुलझाने के लिए मध्यस्थता का रास्ता अपनाने की इच्छा जताई। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच कर रही थी, जिसमें जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल थे।

सुनवाई के दौरान कंपनी ने क्या बताया?

सुनवाई के दौरान रिलायंस और उसकी साझेदार कंपनियों की ओर से पेश वकीलों ने अदालत को बताया कि सभी याचिकाकर्ता बुधवार को ही भारत सरकार को पत्र लिखकर मध्यस्थता की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध करेंगे। कंपनियों ने अदालत से कहा कि जब तक मध्यस्थता का परिणाम नहीं आ जाता, तब तक मामले की सुनवाई रोक दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल आर वेंकटारमानी ने इस मांग का विरोध किया। उन्होंने अदालत से कहा कि फिलहाल सुनवाई जारी रखी जाए और अगर मध्यस्थता में कोई प्रगति होती है तो सरकार अदालत को सूचित कर देगी।
विज्ञापन
Trending Videos

कोर्ट ने क्या टिप्पणी की?

इस पर सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सुनवाई रोकने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि यदि पक्षकार सफल मध्यस्थता के साथ अदालत के सामने आते हैं, तो मामले का निपटारा किया जा सकता है। बेंच ने टिप्पणी की अगर सफल मध्यस्थता हो जाती है तो बहुत अच्छा होगा, फिर हम मामले का निपटारा कर देंगे।

दरअसल, 19 मई से सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अंतिम सुनवाई कर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, BP एक्सप्लोरेशन (अल्फा) लिमिटेड और निको (एनईको) लिमिटेड ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उनके पक्ष में आए अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता ट्रिब्यूनल के फैसले को रद्द कर दिया गया था।

दिल्ली हाई कोर्ट ने 14 फरवरी 2025 को दिए गए अपने आदेश में सिंगल जज बेंच के उस फैसले को पलट दिया था, जिसने पहले रिलायंस और उसकी साझेदार कंपनियों के पक्ष में आए मध्यस्थता पुरस्कार को बरकरार रखा था।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद कृष्णा-गोदावरी बेसिन में गैस माइग्रेशन को लेकर है। केंद्र सरकार का आरोप था कि रिलायंस और उसकी साझेदार कंपनियों ने उन गैस भंडारों से गैस निकाली, जिनके दोहन का उन्हें अधिकार नहीं था। सरकार ने इस कथित नुकसान के लिए कंपनियों से 1.55 अरब अमेरिकी डॉलर की मांग की थी।

हालांकि, जुलाई 2018 में अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता ट्रिब्यूनल ने 2-1 के बहुमत से भारत सरकार के दावे को खारिज कर दिया था। ट्रिब्यूनल ने रिलायंस और उसकी साझेदार कंपनियों के पक्ष में फैसला देते हुए उन्हें 8.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर का मुआवजा भी देने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed