सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dumper Crushes Motorcycle Youth Returning from Inlaws Home Dies Police Hand Over 50000 to Family

Kanpur: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक का रौंदा, सुसराल से लौट रहे युवक की मौत, पुलिस ने 50 हजार परिजनों को सौंपे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 20 May 2026 09:07 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: पतारा में बुधवार सुबह डंपर की टक्कर से कौशांबी निवासी संजय (48) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक के पास मिले 50 हजार रुपये परिजनों को सौंप दिए हैं।

Kanpur Dumper Crushes Motorcycle Youth Returning from Inlaws Home Dies Police Hand Over 50000 to Family
मृतक की फाइल फोटो और परिजनों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर के पतारा कस्बे में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुचलकर भाग निकला। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस दौरान चौकी इंचार्ज को युवक के पास से मिले 50 हजार रुपए पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।

Trending Videos

कौशांबी जिले के अनेठा, कैमा गांव निवासी संजय (48) दो दिन पूर्व अपनी ससुराल जगदीशपुर गांव निवासी बब्बू सिंह के यहां पर आए थे। बुधवार सुबह ससुराल में कार खड़ी करके बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा स्थित तिलसड़ा मोड के पास पहुंचे। तभी तेज रफ्तार डंपर बाइक सवार को टक्कर मारकर कुचलते हुए भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन





शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हादसे की सूचना मिलते मृतक की पत्नी माया और  बेटी काजल का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed