{"_id":"6a0d433f79a125a4e60d91e6","slug":"chitrakoot-chief-justice-arrives-at-court-on-a-bicycle-fellow-judges-and-staff-also-pedal-along-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: चीफ जस्टिस साइकिल से पहुंचे कोर्ट, साथी जजों-स्टाफ ने भी मारा पैडल, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: चीफ जस्टिस साइकिल से पहुंचे कोर्ट, साथी जजों-स्टाफ ने भी मारा पैडल, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 20 May 2026 10:44 AM IST
विज्ञापन
सार
Chitrakoot News: चित्रकूट के प्रधान न्यायाधीश राकेश कुमार यादव और सिविल जज अंशुमान यादव स्टाफ सहित साइकिल से न्यायालय पहुंचे। उन्होंने ईंधन बचाने और प्रदूषण कम करने के लिए साइकिल अपनाने का संदेश दिया।
साइकिल से कोर्ट पहुंचे चित्रकूट के प्रधान न्यायाधीश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चित्रकूट जिले में वैश्विक तेल संकट और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के मद्देनजर चित्रकूट के प्रधान न्यायाधीश राकेश कुमार यादव ने साइकिल से न्यायालय पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके साथ सिविल जज अंशुमान यादव और अन्य स्टाफ भी साइकिल से न्यायालय पहुंचे। यह पहल सुबह छह बजे शुरू हुई और वे साढ़े छह बजे न्यायालय पहुंचे।
Trending Videos
न्यायालय पहुंचने पर उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं, शहरवासियों और वादकारियों को संबोधित किया। प्रधान न्यायाधीश यादव ने कहा कि साइकिल यात्रा आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि साइकिल न केवल ईंधन की बचत करती है, बल्कि वायु प्रदूषण को भी कम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा
इससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है और प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पर्यावरण-अनुकूल साधनों का उपयोग करने का आग्रह किया। छोटी दूरी के लिए मोटर वाहन के बजाय साइकिल अपनाने से तेल की खपत घटेगी और कार्बन उत्सर्जन कम होगा। इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।