{"_id":"6a0d747d3abff7804c026ce1","slug":"kanpur-weather-mercury-crosses-44-8-c-red-alert-for-heatwave-over-next-48-hours-anti-smog-guns-deployed-2026-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Weather: पारा 44.8°C पार, अगले 48 घंटे लू का ‘रेड अलर्ट’, सड़कों पर उतारीं एंटी-स्मॉग गन, ये है सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Weather: पारा 44.8°C पार, अगले 48 घंटे लू का ‘रेड अलर्ट’, सड़कों पर उतारीं एंटी-स्मॉग गन, ये है सलाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 20 May 2026 02:15 PM IST
सार
Weather News: कानपुर में पारा 44.8 डिग्री पहुंचने और अगले दो दिन लू के रेड अलर्ट को देखते हुए डीएम ने 31 मई तक कक्षा आठ तक के स्कूल बंद कर दिए हैं। नगर निगम सड़कों को ठंडा करने के लिए एंटी-स्मॉग गन से छिड़काव करा रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर में गर्मी में एक सप्ताह के दौरान नगर में खूब धूप खिली। एक सप्ताह में धूप निकलने की अवधि औसत से छह घंटे तीन मिनट अधिक रही। इस माह औैैसत धूप तीन घंटे नौ मिनट रही है। सीएसए के मौसम विभाग की वेधशाला के मुताबिक धूप की क्वालिटी भी बहुत अच्छी रही है। धूप की क्वालिटी का आधार इसकी चमक होती है।
विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि चमक के अधिक होने पर सन शाइन रिकॉर्ड कार्ड लंबाई के साथ चौड़ाई में भी अधिक जलता है। कानपुर की पहचान सन शाइन आवर की अवधि अधिक होने की वजह से विश्व स्तर पर है। यहां धूप निकलने की अवधि अन्य स्थानों की तुलना में अधिक बताई जाती है। इस बार मई में एक सप्ताह की गर्मी अधिक रही है। 13 मई से 19 मई के बीच धूप निकलने का औसत 10 घंटे तीन मिनट प्रतिदिन रहा है।
2 of 6
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
31 तक स्कूल बंद, दो दिन लू का रेड अलर्ट
लगातार बढ़ रही गर्मी और मौसम विभाग की चेतावनियों के मद्देनजर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी बोर्ड के प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा आठ तक स्कूलों में 31 मई तक ग्रीष्म अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू है। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। अभी तक ऑरेंज अलर्ट था।
Trending Videos
3 of 6
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
लू के थपेड़े अधिक सख्त हो गए
मंगलवार को चकेरी स्थित एयरफोर्स मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर 12.30 बजे तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया। यह तापमान दोपहर तीन बजे तक एक ही बिंदु पर बना रहा। तपिश चरम पर रही। लू के थपेड़े अधिक सख्त हो गए। 24 घंटे में चकेरी स्थित एयरफोर्स मौसम केंद्र का तापमान 0.2 और सीएसए की मौसम वेधशाला में 0.8 अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
शरीर पर बढ़ने लगता है हीट स्ट्रेस
प्रदेश के एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि जब रात और दिन के तापमान में क्रमिक वृद्धि होती है, तो शरीर पर हीट स्ट्रेस बढ़ने लगता है। ऐसे में रेड अलर्ट जारी किया जाता है। सीएसए के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 मई के सामान्य औसत से 3.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री अधिक रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
रेड अलर्ट के दौरान यह करें
दोपहर में 12 बजे से शाम चार तक धूप में बाहर न निकलें
पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी या ओआरएस का का सेवन करते रहें।
हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें, सिर को ढंक कर रखें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।