फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pregnant girlfriend thrown into the Ganges from a bridge after being strangled with her dupatta

जाको राखे साइयां...: दुपट्टे से गला कसकर गर्भवती प्रेमिका को पुल से गंगा में फेंका, ऐसे बची जान

Thu, 13 Aug 2026 09:18 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 13 Aug 2026 09:18 PM IST
सार

Farrukhabad News: गर्भवती प्रेमिका को पुल से गंगा में फेंकने का मामला सामने आया है। महिला किसी तरह तैरकर बची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की।

विज्ञापन
Pregnant girlfriend thrown into the Ganges from a bridge after being strangled with her dupatta
कमालगंज के महमदगंज मड़ैयनघाट स्थित पुल से महिला को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहन के घर ले जाने के बहाने प्रेमी व उसके मामा ने गर्भवती महिला का दुपट्टा से गला कसने के बाद उसे पुल से गंगा में फेंक दिया। देर रात तैरते हुए महिला गंगा से निकली और निर्माणाधीन पुल पर पहुंच कर्मचारियों से मदद की गुहार लगाई। सुबह मामले की सूचना यूपी 112 पर दी गई। पुलिस ने पहुंच महिला से पूछताछ की। इसके बाद सीएचसी में मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन


कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी गर्भवती महिला (25) लगभग डेढ़ वर्ष से कंपिल थाना क्षेत्र के अकराबाद निवासी अपने प्रेमी के साथ रह रही है। दोनों इन दिनों शहर के पांचालघाट क्षेत्र में स्थित लोधी राजपूत भवन में किराये पर रहते हैं। बुधवार शाम सात बजे प्रेमी गर्भवती महिला को बाइक से हरदोई जिले के हरपालपुर स्थित बहन के घर ले जाने की बात कहकर निकला। प्रेमी के साथ उसके मामा भी थे। रात करीब आठ बजे तीनों क्षेत्र के महमदगंज मड़ैयन घाट स्थित निर्माणाधीन पुल पर पहुंचे। वहां बाइक रोकने के बाद मामा-भांजे ने दुपट्टे से महिला का गला कसने के बाद उसे पुल से गंगा की धार में फेंक दिया और चले गए। गर्भवती महिला तैरते हुए किसी तरह गहराई से निकली।
विज्ञापन

Pregnant girlfriend thrown into the Ganges from a bridge after being strangled with her dupatta
मढ़ैयनघाट स्थित पुल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उसके कुछ कपड़े भी निकल गए। रोशनी देख वह रात करीब दो बजे पुल पर रह रहे कर्मचारियों की झोपड़ी के पास पहुंची। कुत्तों के भौंकने पर कर्मचारी जाग गए। डरी और सहमी गर्भवती ने कर्मचारियों को आपबीती बताई तो उन्होंने उसे पहनने के लिए कपड़े दिए। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:30 बजे कर्मचारियों ने यूपी 112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी। इस पर प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस महिला को थाने लेकर पहुंची।

 

पूछताछ में उसने बताया कि उसका प्रेमी सीएनजी ट्रक चालक है। वह दो माह की गर्भवती है और करीब 15 दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। बुधवार को प्रेमी घर लौटा तो मकान मालिक ने कमरा खाली करने की बात कही। इस पर प्रेमी ने बहन के घर रहकर इलाज कराने की बात कही और काले रंग की बाइक से पुल पर लाकर अपने मामा की मदद से दुपट्टा से गला कसने के बाद नदी में फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। उसके मायके वालों को सूचना दे दी गई है। प्रेमी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पति को छोड़ डेढ़ वर्ष से प्रेमी के साथ रह रही महिला
गर्भवती का विवाह मोहम्मदाबाद क्षेत्र निवासी युवक के साथ वर्ष 2020 में हुआ था। इसके बाद उसका अकराबाद निवासी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व वह पति को छोड़कर प्रेमी के साथ बरेली में रहने लगी। अब दो माह से दोनों पांचालघाट क्षेत्र में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed