फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Contractor kills wife for opposing his substance abuse.

Farrukhabad News: नशे का विरोध करने पर ठेकेदार ने पत्नी को मार डाला

Thu, 13 Aug 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Contractor kills wife for opposing his substance abuse.
फर्रुखाबाद। शहर से सटे गांव देवरामपुर में ठेकेदार ने नशे का विरोध करने पर मंगलवार देर रात पत्नी के सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार कर उसे मार डाला। इसके बाद वह माता-पिता को धक्का देकर भाग गया। पुलिस उसे तलाश रही है।
विज्ञापन

देवरामपुर निवासी गंगाराम राजपूत, पत्नी सरस्वती, पुत्र सनी वर्मा और दो पौत्री व दो पौत्र के साथ रहते हैं। साथ में पुत्रवधू मीरा देवी (29) भी रहती थी। पुत्र सनी फॉल्स सीलिंग लगाने का ठेका लेता है। वह नशा करने का आदी था। पत्नी मीरा इसका विरोध करती थी। इसके चलते आए दिन घर में कलह होती थी।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात सनी नशे की हालत में घर पहुंचा। मां सरस्वती ने गेट खोला। इसके बाद वह हाथ-मुंह धुलकर प्रथम तल पर मौजूद पत्नी के पास गया। वहां नशे का विरोध करने पर पत्नी से विवाद हुआ। इसी दौरान मीरा ने नीचे आकर सास-ससुर से सो जाने के लिए कहा और ऊपर चली गई। कुछ ही देर में सनी नीचे आया और जल्दबाजी में कपड़े पहनकर बाइक से जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता ने उसे रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान बेटी दुर्गा अपने भाई के साथ छत पर मां को बुलाने गई। वहां कमरे में बेड पर पड़ी मां के चेहरे पर तकिया रखा था। तकिया उठाकर देखा तो चारों तरफ खून बिखरा था और सिर पर गड्ढा हो गया था। बेटी की चीख सुनकर सनी माता-पिता को धक्का देकर भाग गया। मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए।

पुलिस ने मौके पर छानबीन की। फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। सिर पर जिस वजनदार वस्तु से वार किया गया, पुलिस उसे बरामद नहीं कर सकी। बेटी दुर्गा ने कासगंज के गंजडुंडवारा थाने के गांव कोठी नगला निवासी अपने मामा दुर्गा प्रसाद को सूचना दी। सुबह मौके पर पहुंचे दुर्गा प्रसाद ने कहा कि बहनोई सनी नशा करता था। कई बार बहन इसकी शिकायत कर चुकी थी।
दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। सूत्रों के मुताबिक किसी वजनदार वस्तु के प्रहार से सिर की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि हुई है। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज करेंगे। आरोपी की तलाश की जा रही है।
---------------

20 साल पहले बनवाया था मकान
घटना की सूचना पर सनी की बहनें भी गांव पहुंचीं। बड़ी बहन पुष्पा ने बताया कि पिता गंगाराम मूल रूप से शाहजहांपुर जिले के थाना मदनापुर के गांव अकबरपुर तिलिया के निवासी हैं। उन्होंने हम तीन बहनों और एक भाई को पढ़ाने के लिए 20 साल पहले मकान बनवाया था। वह मेहनती थे। उसी के दम पर तीन मंजिला मकान बनवा दिया था। वृद्ध होने की वजह से घर में दुकान चलाकर अपना खर्च निकालते थे।


-------------
पापा ने मम्मी को मार दिया : दुर्गा

करीब 12 साल की बेटी दुर्गा ने बताया कि जब पापा रात को घर आए तो वह सो रही थी। मगर अंदर आए तब जाग गई। हाथ-मुंह धुलने के बाद पापा ऊपर चले गए। मां से कुछ विवाद हुआ तो मां ने नीचे आकर कहा कि तुम लोग सो जाओ, हम संभाल लेंगे। कुछ ही देर में पापा नीचे आए और बुलेट लेकर जाने लगे। बाबा और दादी ने पूछा तो बहन के घर जाने की बात कही। आधी रात में पापा को बाहर जाने से रोकने के लिए वह मां को बुलाने गई तो चेहरे से तकिया हटाते ही लहूलुहान देख चीखने लगी। इस पर पापा बाबा व दादी को धक्का देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed