फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   141 candidates tested their proficiency for the NCC; 108 took the written exam.

Farrukhabad News: एनसीसी में 141 अभ्यर्थियों ने आजमाई दक्षता, 108 ने दी लिखित परीक्षा

Thu, 13 Aug 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
141 candidates tested their proficiency for the NCC; 108 took the written exam.
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को एमआईसी और जीआईसी फतेहगढ़ के एनसीसी कैडेटों की भर्ती प्रक्रिया स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में हुई। 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के तत्वावधान में हुई भर्ती में दोनों विद्यालयों के 141 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एमआईसी के 76 और जीआईसी के 65 अभ्यर्थी शामिल रहे।
विज्ञापन

12 यूपी बटालियन के सूबेदार मेजर नवीन कुमार के नेतृत्व में छह प्रशिक्षण अधिकारियों की टीम ने सुबह सात बजे भर्ती प्रक्रिया शुरू कराई। प्रथम चरण में अभ्यर्थियों की लंबाई, शारीरिक फिटनेस, पुशअप, दौड़ समेत निर्धारित मानकों पर दक्षता परीक्षा ली गई। एमआईसी के 59 और जीआईसी के 49 अभ्यर्थी सफल हुए। कुल 108 सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल कराया गया। लिखित परीक्षा के परिणाम और मेरिट के आधार पर दोनों विद्यालयों से 26-26, कुल 52 कैडेटों का अंतिम चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

एमआईसी के प्रधानाचार्य कैप्टन गिरिजा शंकर ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से कराई गई। चयनित कैडेटों को दो वर्ष तक एनसीसी प्रशिक्षण मिलेगा। एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट प्रशिक्षण युवाओं को सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा सेवाओं के लिए भी तैयार करता है। 12 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अमरजीत सिंह मलिक ने 50 कैडेटों को मोटिवेशनल काउंसलिंग दी। उन्होंने भारतीय सेना और विभिन्न सुरक्षा बलों में भर्ती के अवसर, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने नियमित अध्ययन, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। जीआईसी के प्रधानाचार्य बहोरन लाल, लेफ्टिनेंट राजू अहिरवार समेत एनसीसी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed