फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   At the mouth of the Ganges, villagers in Katri Taufiq are busy demolishing houses.

Farrukhabad News: गंगा के मुहाने पर कटरी तौफीक, मकान तोड़ने में जुटे ग्रामीण

Thu, 13 Aug 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
At the mouth of the Ganges, villagers in Katri Taufiq are busy demolishing houses.
शमसाबाद। बाढ़ का पानी बढ़ने से कई गांवों में दहशत है। पैलानी दक्षिण गांव के मार्ग पर पुलिया के पास दो फीट पानी भरा है। कटरी तौफीक गंगा के मुहाने पर है। ग्रामीण मकान तोड़ने में जुटे हैं। एसडीएम और विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की।
विज्ञापन

शमसाबाद-शाहजहांपुर मुख्य मार्ग पर गांव गुटैटी दक्षिण के पास कई दिनों से जलभराव होने से आवागमन में दिक्कत है। चंपातपुर गांव में पानी भरा है। कटरी तौफीक में कई दिनों से कटान तेज है। ग्रामीण मकान तोड़कर सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। गांव के जयचंद भी अपने क्षतिग्रस्त मकान का सामान और मलबा हटाने में जुटे हैं। अचानकपुर मार्ग कई दिनों से जलमग्न है। कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि गंगवार ने 25 बाढ़ पीड़ितों को मंडी स्थल में राहत सामग्री बांटी। 450 लोगों की सूची तैयार की गई है। लेखपाल पंकज सिंह ने बताया कि विधायक और एसडीएम अभिषेक वर्मा ने 25 लोगों में वितरण कराया है। भगवानपुर के प्रधान मृदुल गंगवार, नामित सभासद जितेंद्र शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed