फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Floodwaters are battering Dilip's hut; a public announcement has been made for the house to be vacated.

Farrukhabad News: दिलीप की मड़ैया से टकरा रही धार, घर खाली करने के लिए कराई मुनादी

Thu, 13 Aug 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Floodwaters are battering Dilip's hut; a public announcement has been made for the house to be vacated.
फर्रुखाबाद। सदर तहसील के दिलीप की मड़ैया में गंगा की धार सीधी टकरा रही है। अब 10-12 पक्के मकान और झोपड़ी ही बची हैं। गांव से अधिकांश लोग पलायन कर चुके हैं। चंद दिनों में गांव का अस्तित्व खत्म होना तय माना जा रहा है। लेखपाल ने गांव खाली कराने के लिए मुनादी करवा दी है।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर प्रशासनिक अमले के साथ गांव पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों का दर्द सुना। उन्हें भोजन कराया। बच्चों को बिस्किट व नमकीन दी। पीड़ितों को हर सहायता का भरोसा दिया।
विज्ञापन

फिलहाल गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटान में कमी आई है। लेकिन गंगा की तेज धार गांव से सीधी टकराने से बचे मकानों का बचना मुश्किल है। ग्राम प्रधान रामौतार के पुत्र महाराम और लेखपाल रामवरन ने गांव खाली करने के लिए मुनादी करवा दी है। गांव के अभी तक 31 मकान बाढ़ में कट चुके हैं। लोग रिश्तेदारियों व अन्य स्थानों पर शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम दिलीप और धौली की मड़ैया पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक टीमें तैयार हैं। जिन ग्रामीणों के घर कट चुके हैं, उनके खाते में शीघ्र धनराशि भेजी जाएगी। कोई भी प्रभावित परिवार सहायता से वंचित नहीं रहेगा। उनके साथ एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर संजय कुमार, बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर विक्रम सिंह चौहान आदि अधिकारी थे।

-----------------
दौली की मड़ैया के 47 मकानों को भी खतरा
फर्रुखाबाद। दिलीप की मड़ैया से बमुश्किल 200 मीटर दूरी पर गंगा किनारे बसे दौली की मड़ैया के 47 मकानों को भी खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का अनुमान है कि जैसे ही जलस्तर कम होगा, कटान में तेजी जाएगी। दिलीप की मड़ैया का अस्तित्व खत्म होते ही गंगा की धार दौली की मड़ैया की ओर कटान करने लगेगी। दौली की मड़ैया में अभी तक ग्रामीण मकानों से सामान नहीं निकाल सके हैं। बुधवार को कई ग्रामीण वाहनों और सामान को नाव से बाहर निकालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed