फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Villagers block road by building funeral pyre due to lack of cremation ground

Mahoba: शमशान घाट न होने पर ग्रामीणों ने सड़क पर चिता बनाकर लगाया जाम, तीन घंटे फंसे रहे वाहन

Thu, 13 Aug 2026 07:27 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 13 Aug 2026 07:27 PM IST
सार

Mahoba News: ग्रामीणों ने सड़क पर चिता बनाक जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
Mahoba: Villagers block road by building funeral pyre due to lack of cremation ground
छिकहरा गांव में सड़क पर चिता बनाकर जाम लगाए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर शमशान घाट न होने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर ही शव रखकर चिता सजा दी और जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब तीन घंटे बाद जाम खुल सका और दूसरे स्थान पर अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन


छिकहरा गांव निवासी दीना अहिरवार की पत्नी तारा देवी (65) की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई। गांव में शमशान घाट नहीं है। इससे आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गांव की मुख्य सड़क पर चिता सजा दी। इससे सड़क पर जाम लगा गया। स्कूल से लौट रहे बच्चों समेत अन्य लोग जाम में फंसे रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान समेत प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार प्रार्थना पत्र देकर मांग की जा रही है लेकिन इसके बाद भी गांव में शमशान घाट के लिए जमीन आवंटित नहीं हुई।
विज्ञापन

नाराज ग्रामीण सड़क पर शव का अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़ गए। नंदराम, जयप्रकाश सिंह, दिलीप कुमार, उत्तम वर्मा, अर्जुन सिंह आदि ग्रामीणों ने कहा कि लगातार शिकायत के बाद भी शमशान घाट के लिए भूमि का आवंटन नहीं हुआ। ऐसे में वैकल्पिक स्थान पर शव का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में जलभराव होने से वैकल्पिक स्थान पर भी अंतिम संस्कार करने की जगह नहीं बची है। इसके चलते सड़क पर शव रखकर चिता लगाई गई है और अब यहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 

जाम लगने के करीब तीन घंटे बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। साथ ही जल्द शमशान घाट के लिए जमीन चिह्नित कर आवंटित करने का आश्वासन दिया। उधर, तहसीलदार दिवाकर मिश्रा का कहना है कि छिकहरा गांव में सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों की ओर से जाम लगाया गया था। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में शमशान घाट के लिए भूमि आवंटित की जाए। फिलहाल शव को सड़क से हटवाकर वैकल्पिक स्थान पर अंतिम संस्कार कराया गया है। जल्द ही पैमाइश कराकर शमशान घाट के लिए जमीन आवंटित करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed