फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुमताज हत्याकांड: ‘जब तक जेब में नोट, तब तक कातिल की दौड़', DVR तलाशने नदी में उतरी खाकी, वाई-फाई से कर रहा कॉल

Thu, 13 Aug 2026 01:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 13 Aug 2026 01:35 PM IST
सार

Kanpur Van Driver Murder Case: देवसढ़ गांव में वैन चालक मुमताज की हत्या और लूट के मामले में पुलिस बुधवार को गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर रिंद नदी में डीवीआर की तलाश करती रही। हालांकि डीवीआर हाथ नहीं लगा, वहीं मुख्य आरोपी शोयल उर्फ रानू की लोकेशन नागपुर मिलने पर पुलिस की चार टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
Kanpur Mumtaz murder case Police searched Rind River for DVR Shoel was traced to Nagpur
मुमताज हत्याकांड - फोटो : amar ujala

कानपुर के भीतरगांव में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में शुक्रवार देर रात घर में घुसकर वैन चालक मुमताज की हत्या और लूट के मामले में पुलिस बुधवार को रिंद नदी के किनारे डीवीआर तलाशने में जुटी रही। हालांकि, घंटों मशक्कत के बाद भी डीवीआर हाथ नहीं लगा। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार आरोपी आशीष उर्फ काशी ने पुलिस को पूछताछ में ग्लव्स, मास्क और डीवीआर रिंद नदी में फेंकने की बात स्वीकार की थी।


वहीं, वारदात का मुख्य आरोपी शोयल उर्फ रानू वारदात के बाद से ही फरार है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि आरोपी की लोकेशन नागपुर के आसपास मिल रही है। जल्द ही पकड़ा जाएगा। मालूम हो कि देवसढ़ गांव के बाहर खेत में मकान बनाकर रह रहे मुमताज की बीते शुक्रवार की आधी रात घर में लूट का विरोध करने पर दो बदमाशों ने हत्या कर दी थी जबकि उनकी पत्नी शाहजहां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

Kanpur Mumtaz murder case Police searched Rind River for DVR Shoel was traced to Nagpur
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala

किसी न किसी से संपर्क जरूर करेगा
वारदात को मुमताज के पारिवारिक भाई शोयल खान उर्फ रानू और साथी दलेलपुर निवासी आशीष उर्फ काशी ने अंजाम दिया था। फरार शोयल अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर वाई-फाई हॉटस्पॉट का प्रयोग कर व्हाट्सएप ऑडियो भेज रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रानू के पीछे पुलिस की चार टीमें लगी हैं। जब तक उसकी जेब में पैसा है वह भाग रहा है। रुपये खत्म होते ही वह किसी न किसी से संपर्क जरूर करेगा।

Kanpur Mumtaz murder case Police searched Rind River for DVR Shoel was traced to Nagpur
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala

येे था पूरा मामला
कानपुर के साढ़ के देवषढ़ गांव में शुक्रवार देर रात घर में घुसे दो नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट के बाद गृहस्वामी वैन चालक मुमताज (40) की कुल्हाड़ी से पीटकर हत्या कर दी। पत्नी शाहजहां को भी पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद घर से गहने व बाइक लूटकर भाग निकले। पुलिस ने महिला को हैलट में भर्ती कराया। पुलिस को घर में लगे दो सीसी कैमरे की दिशा आसमान की ओर मिली। बदमाश घर के अंदर लगे कैमरे तोड़कर डीवीआर साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Mumtaz murder case Police searched Rind River for DVR Shoel was traced to Nagpur
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala

पुलिस से बातचीत के बाद से बंद जा रहा है मोबाइल
डॉग स्क्वाड मुमताज के घर से करीब एक किमी दूर वीरेंद्र के घर पर पहुंचा। पुलिस ने उनकी बहू प्रियंका से भी काफी देर तक पूछताछ की। पुलिस को वारदात में संदिग्ध गांव के एक युवक की लोकेशन सुबह 11 बजे जालौन में मिली। पुलिस से हुई बातचीत के बाद से उसका मोबाइल बंद जा रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Mumtaz murder case Police searched Rind River for DVR Shoel was traced to Nagpur
दंपती पर हमले का मामला - फोटो : amar ujala

एक बड़ी दूध डेयरी की वैन चलाता था मुमताज
पुलिस ने बताया कि गांव निवासी मुमताज उर्फ कल्लू बीते दो वर्षों से गांव से करीब दो किमी दूर अपने खेत में बने घर में पत्नी शाहजहां और छह माह की बच्ची के साथ रह रहे थे। वह कानपुर स्थित एक बड़ी दूध डेयरी की वैन चलाते थे। पत्नी शाहजहां ने पुलिस को बताया शुक्रवार रात खाना खाकर सभी लोग सोने जा रहे थे। रात 12:45 बजे के करीब चहारदीवारी फांदकर दो नकाबपोश बदमाश अंदर घुस आए। पति के उठते ही दोनों उन पर टूट पड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed