फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSP Expels Former UP Health Minister Anant Kumar Mishra for Anti-Party Activities

UP Bsp Action: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अंटू मिश्रा पार्टी से बाहर, मायावती का विरोधियों से सावधान रहने का संदेश

Thu, 13 Aug 2026 12:32 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 13 Aug 2026 12:32 PM IST
सार

Kanpur News: बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती बसपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन
BSP Expels Former UP Health Minister Anant Kumar Mishra for Anti-Party Activities
अंटू मिश्रा पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बहुजन समाज पार्टी ने बड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाया है। बसपा सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत कुमार मिश्रा उर्फ 'अंटू मिश्रा' को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अंटू मिश्रा का निष्कासन एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।

विज्ञापन

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर गिरी गाज

बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे थे। इसके चलते पार्टी नेतृत्व ने अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साम, दाम, दंड, भेद से सावधान रहने की अपील

चुनावी माहौल के गरमाने के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने कैडर और कार्यकर्ताओं को विशेष संदेश जारी किया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि चुनाव के दौरान विरोधी दल साम, दाम, दंड और भेद जैसे हर तरह के हथकंडे अपना सकते हैं। ऐसे में पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विरोधियों की साजिशों व हथकंडों से पूरी तरह सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

आंबेडकरवादी मिशन को सफल बनाने का आह्वान

पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ बसपा के आंबेडकरवादी मिशन को आगे बढ़ाएं। आगामी विधानसभा आम चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरे जी-जान से जुट जाने का कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed