UP: खाकी पर भारी पड़ा नशे में चूर सिरफिरा, दरोगाओं की वर्दी फाड़ी और बिल्ले नोंचे, सिपाही पर चापड़ से किया वार
Fatehpur Police Attacked News: बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के वाहिदापुर गांव में पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर नशे में धुत एक युवक ने हमला कर दिया। आरोपी ने सिपाही पर चापड़ से वार करने के साथ ही दो दरोगाओं की वर्दी फाड़ दी और बिल्ले नोच डाले। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को दबोचकर जेल भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में विवाद निपटाने पहुंची पुलिस पर मंगलवार शाम युवक ने नशे में हमला कर दिया। सिपाही युवक को पकड़ने पहुंचा तो उसने चापड़ से वार कर दिया। दो दरोगाओं की वर्दी फाड़कर बिल्ले नोच दिया। करीब दो घंटे तक पुलिस और युवक के बीच हाथापाई होती रही।
बाद में पुलिस ने किसी तरह युवक को पकड़ सकी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश, सरकारी कर्मचारी पर हमला समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिंदकी कोतवाली के डीघ निवासी रमेश की पुत्री नीशू की शादी मलवां थाने के वाहिदापुर गांव के शिवम पासवान के साथ हुई थी।
नीशू की एक 10 माह की पुत्री है। आपसी विवाद के चलते नीशू मायके में रहती है। शिवम मंगलवार दोपहर ससुराल से पुत्री को उठा लाया था। नीशू ने मलवां थाने हेल्प डेस्क में प्रार्थना पत्र देकर बच्ची को दिलाने की मांग की। थाने से सिपाही सचिन चौधरी व लालमन को नीशू व उसके पिता रमेश व मां गुड्डी, मामा राजकुमार को लेकर शिवम के घर पहुंचे।
पुलिस को देखकर शिवम भड़क उठा। सौंरा चौकी प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि सिपाहियों के साथ शिवम गाली-गलौज करने लगा। घर से चापड़ लेकर सिपाहियों पर हमला करने लगा। चौकी प्रभारी व दरोगा हजारीलाल और सिपाही शैलेष मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शिवम को समझाने प्रयास किया।
चापड़ रखने को तैयार न होने पर पुलिस ने घेराबंदी की। तभी चापड़ से शिवम ने सिपाही लालमन की गर्दन में हमला किया। सिपाही ने पीछे हटकर जान बचाई और जमीन में गिर गया। पुलिस ने शिवम को पकड़कर चापड़ छुड़ाने की कोशिश की। इस पर पुलिस कर्मियों से भिड़ गया।
चौकी प्रभारी और हजारीलाल की नेमप्लेट, वर्दी, बिल्ला नोचकर फाड़कर गाली-गलौज की। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि आरोपी युवक नशे में था। आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।