फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Monsoon stalls rainfall halts in 15 district including Kanpur rising humidity causes discomfort

Kanpur Weather: मानसून पर लगा ब्रेक, कानपुर समेत 15 जिलों में थमी बारिश, बढ़ी उमस से परेशानी, ये है अलर्ट

Thu, 13 Aug 2026 09:00 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 13 Aug 2026 09:00 AM IST
सार

Weather News: टाइफून डॉल्फिन के कमजोर होने और मानसूनी हवाओं की नमी कम होने के कारण कानपुर समेत प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का दौर थम गया है। तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक 16 अगस्त से बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव का क्षेत्र बनने पर फिर से बारिश के आसार बन सकते हैं।

विज्ञापन
Kanpur Weather Monsoon stalls rainfall halts in 15 district including Kanpur rising humidity causes discomfort
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में टाइफून डॉल्फिन कमजोर पड़ गया है लेकिन कानपुर परिक्षेत्र समेत 15 जिलों की नमी पी गया। माहौल में नमी कम होने से पूरे प्रदेश में मानसून की सक्रियता घट गई। इससे बारिश थमी है और उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि जैसे ही टाइफून खत्म होगा, बंगाल की खाड़ी में 16 अगस्त से दोबारा कम दबाव का क्षेत्र बनने लगेगा और सामान्य बारिश का दौर शुरू हो सकेगा।

विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। मानसूनी हवाएं पूरी तरह सुस्त हो गईं। उन्होंने बताया कि टाइफून के असर से बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी रुक गई, जिससे बादलों की आवाजाही कम हो गई है।

विज्ञापन

Kanpur Weather Monsoon stalls rainfall halts in 15 district including Kanpur rising humidity causes discomfort
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

फुहारें पड़ने की स्थिति बनी रहेगी
तेज धूप के साथ उमस बढ़ी। बुंदेलखंड क्षेत्र में मुख्य मानसूनी सिस्टम कमजोर हो गया है। इससे बारिश पर ब्रेक लग गया। मौसम विभाग के आगामी सप्ताह के पूर्वानुमान में बताया गया कि 16 अगस्त के मध्य बीच-बीच में धूप खिलने के साथ उमस बढ़ेगी। स्थानीय स्तर पर फुहारें पड़ने की स्थिति बनी रहेगी। उसके बाद फिर बारिश के आसार हैं।

Kanpur Weather Monsoon stalls rainfall halts in 15 district including Kanpur rising humidity causes discomfort
kanpur weather update - फोटो : Amar ujala

तापमान

  • अधिकतम- 34.7 डिग्री सेल्सियस।
  • न्यूनतम- 26.4 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed