{"_id":"6a7c8c2197abc78a11049698","slug":"suspicion-turned-him-into-killer-he-struck-his-wife-with-pressure-cooker-lid-then-drowned-her-in-the-bathtub-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शक ने बनाया कातिल: कुकर के ढक्कन से पत्नी पर किए वार, फिर बाथटब में डुबोया, बेनकाब हुआ हादसा दिखाने का प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक ने बनाया कातिल: कुकर के ढक्कन से पत्नी पर किए वार, फिर बाथटब में डुबोया, बेनकाब हुआ हादसा दिखाने का प्लान
Wed, 12 Aug 2026 08:50 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:50 PM IST
सार
Fatehpur News: बर्तन धोते समय शिक्षिका पर हमला किया था। परिजन के पकड़ने के बाद शिक्षक टूट गया। डेढ़ साल से पत्नी पर शक करता था।
विज्ञापन
दिलीप कुमार व शालिनी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर के नासिरपीर मोहल्ले में 8 अगस्त को घर में पानी के टब में डुबोकर शिक्षिका की हत्या करने वाले शिक्षक पति मंगलवार रात पुलिस की पूछताछ में टूट गया। उसने प्रेशर कुकर के ढक्कन से हत्या कबूल की। वह पत्नी पर डेढ़ साल से शक करता था। शक के चलते ही उसने वारदात की। घर से सुबह शालिनी (29) का शव मिला था। पुलिस ने मंगलवार को शिक्षक के छह परिजन को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। बारी-बारी से सभी से सख्ती से पेश आने लगी। सभी को जेल भेजने की घुड़की दिखाई। परिजन को परेशान देखकर शिक्षक टूट गया।
दिलीप ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ वर्ष से पत्नी से संबंध बिगड़े चल रहे थे। उसे पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने के शक था। वह बिना बताए कहीं चली जाती थी। अपनी कमाई अपनी इच्छा से खर्च करती थी। यह सब उसे बर्दाश्त नहीं हो रहा था। कई दिन से पत्नी की हत्या कर दुर्घटना दिखाने की कोशिश कर रहा था। घटना की सुबह करीब पांच बजे नींद खुली। वह छत पर टहलने गया। इधर, सुबह उठने के बाद नीचे आंगन में शालिनी बर्तन धो रही थी। छत के जाल से पत्नी को देखा और सही मौके का फायदा उठाकर बर्तन के पास रखे प्रेशर कुकर के ढक्कन से शालिनी के सिर में पीछे से तीन बार वार किए।

कुकर की शीटी वाला हिस्सा सिर में घुसने से वह बेहोश हो गई। नजदीक में कांच का गिलास भी टूट गया जो कांच का टुकड़ा शालिनी के पैर में घुस गया। पानी से भरे बॉथटब में गर्दन पकड़ दो मिनट तक डुबोये रखा। सांसे थमने के बाद बाॅथटब का वाल्व खोलकर पानी बहाया, जिससे खून के छींटे-धब्बे भी पानी के साथ बह गए। कुकर का ढक्कन साफ कर रसोईघर में रख दिया था। घटना छिपाने के लिए बाइक से मॉर्निंग वॉक पर निकला। कुछ समय बाद घर पहुंचा। जहां से अपने भाइयों भूपेंद्र व संदीप को बुलाया।
शालिनी के गिरने से चोट आने की बात बताकर कार से ताम्बेश्वर मंदिर के पास स्थित एक नर्सिंग होम में ले गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। शव लेकर घर आ गया। सभी को शालिनी के गिरने से मौत होना बताकर घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस ने आला कत्ल कुकर का ढक्कन, टूटे कांच के गिलास के छह टुकड़े, बाॅथटब, मोबाइल फोन, 70 रुपये नकद व बाइक बरामद की। पुलिस ने बाइक सीज की है।
हत्या के बाद राधानगर थाने के जख्नी गांव के पूर्व प्रधान धर्म सिंह की ओर से पुत्री की हत्या की प्राथमिकी दिलीप व उसके भाइयों भूपेंद्र, संदीप के खिलाफ दर्ज कराई थी। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि दिलीप को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। बाकी आरोपियों के खिलाफ विवेचना चल रही है।
अब होगी निलंबन की कार्रवाई, भाइयों की जांच शुरू
पुलिस की ओर से अब शिक्षा विभाग को दिलीप यादव के जेल भेजने काे पत्राचार किया जाएगा। बीएसए प्रिंशी मौर्या ने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से शिक्षक की रिपोर्ट आने के बाद र्कारवाई की जाएगी। उधर, पुलिस ने हत्यारोपी दिलीप के शिक्षक भाइयों भूपेंद्र, संदीप की घटना में भूमिका की जांच शुरू की है। आरोपी दिलीप मधुमेह से पीड़ित है। उसने पूर्व में वकालत भी कर रखी है। खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए कोतवाली में फंदा कसने का भी नाटक रचा था। इसी वजह से पूछताछ में पुलिस दिलीप पर दबाव नहीं बना पा रही थी।

कहीं पत्नी न करा दे उसकी हत्या
पूछताछ के दौरान पुलिस को ये आभास हुआ कि दिलीप सनकी किस्म का है। उसने पुलिस को बताया कि उसे शक था पत्नी का किसी से प्रेम प्रसंग है। इसे अजमाने के लिए घटना से एक दिन पहले उसने पत्नी को दोपहर को फोन किया। पहले पत्नी ने आने से इंकार किया। कुछ मिनट बाद ही घर आ गई थी। उसे लगता था कि वह किसी के साथ स्कूल के बहाने कहीं और आती-जाती है। इन दिनों कई घटनाएं पत्नियों के प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की सामने आई हैं। उसे भी लगता था कि किसी दिन पत्नी उसकी जान न ले लें। इसी वजह करीब छह माह से पत्नी की हत्या कब, कैसे करे यह सोच रहा था। जिससे हत्या दुर्घटना प्रतीत हो।

सूर्या नहीं लगा सका सुराग, ढक्कन में रक्त की पुष्टि
घटना के बाद ट्रैकर डॉग सूर्या को लेकर तीन बार पहुंचे। घटनास्थल पर पहले ही साक्ष्य मिटाए जा चुके थे। बाकी चहलकदमी में नष्ट हो गए। सूर्या को सुराग नहीं लगा। पुलिस को एक बड़ा चाकू मिला था। उसमें ही रक्त की पुष्टि नहीं हुई थी। आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस कुकर का ढक्कन लेकर आई। जिसमें रक्त की पुष्टि हुई है।

बेटे के बयान पर किसी ने नहीं दिया ध्यान
शिक्षिका मां की मौत के बाद बेटे दर्शित ने रोते हुए बताया था कि घटना से चंद दिन पहले मम्मी अपने किसी दोस्त से बातचीत कर रही थी। पापा ने उस समय मम्मी को डांटा था और बोले थे तुमको नाना के यहां छोड़ आते हैं। उसके बाद मम्मी को देखे लेंगे। साफ है कि बेटे को नाना के घर छोड़ने के बाद ही शिक्षक ने पत्नी को जल्द से जल्द ठिकाने लगाने की ठानी थी।