फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two brothers fired upon for opposing illegal soil mining.

Fatehpur News: अवैध मिट्टी खनन का विरोध करने में दो भाइयों पर फायरिंग

Wed, 12 Aug 2026 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two brothers fired upon for opposing illegal soil mining.
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सीर इब्राहिमपुर गांव में अवैध मिट्टी खनन का विरोध करना दो किसान भाइयों को महंगा पड़ा। खनन में शामिल लोगों ने पहले दोनों भाइयों के साथ मारपीट की और फिर असलहों से फायरिंग कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीर इब्राहिमपुर निवासी बच्छराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अगस्त की रात वह अपने भाई अनमोल सिंह के साथ खेत में पानी लगा रहा था। रात करीब एक बजे उनके खेत से पीली मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और खनन में लगे कुछ वाहनों को पकड़ा। हालांकि, अन्य लोग फरार हो गए। आरोप है कि टीम के लौटने के बाद क्षेत्र के शेष बहादुर अपने भाई श्यामसुंदर तथा पुत्रों रवींद्र और शिवम के साथ मौके पर पहुंचे। चारों ने गाली-गलौज करते हुए विरोध करने पर असलहों से फायरिंग कर दी। बच्छराज अंधेरे का फायदा उठाकर किसी तरह भाग निकला। उसके भाई अनमोल को पकड़कर मारपीट की गई।
विज्ञापन

पीड़ित बच्छराज के अनुसार, हमलावर दोनों भाइयों का पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गए। वहां उन्होंने घर की महिलाओं के साथ भी अभद्रता की और गाली-गलौज की। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना मिलने पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्छराज की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शेष बहादुर, श्यामसुंदर, रवींद्र और शिवम को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब इन चारों आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed