फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Body of timber contractor found hanging from a tree

Fatehpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला लकड़ी ठेकेदार का शव

Wed, 12 Aug 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Body of timber contractor found hanging from a tree
फोटो-20- परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस। संवाद
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी लकड़ी ठेकेदार कमलेश सोनकर (45) का शव मंगलवार सुबह बिंदकी-जोनिहा मार्ग के पास एक बाग में आम के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी-112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ठेकेदार के बड़े पुत्र शिवम सोनकर ने बताया कि पिता सोमवार शाम करीब छह बजे घर से निकले थे फिर रातभर नहीं लौटे। मंगलवार सुबह उनका शव पेड़ से लटका मिला। शिवम ने आरोप लगाया कि उसके पिता के एक महिला से संबंध थे और उसी को लेकर वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पुलिस आरोपों के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

कमलेश सोनकर लकड़ी कटाई का ठेका लेते थे। उनके परिवार में शिवम के अलावा एक बेटी खुशी (18) और छोटा बेटा आयुष (10) है। घटना के बाद परिजन का हाल बेहाल है। कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed