फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Woman's condition deteriorates after blood transfusion following childbirth; dies

Fatehpur: प्रसव के बाद खून चढ़ाने पर बिगड़ी महिला की हालत, मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 12 Aug 2026 08:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 12 Aug 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Woman's condition deteriorates after blood transfusion following childbirth; dies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रसव के बाद खून चढ़ाने के दौरान एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती महिला की हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और अप्रशिक्षित स्टाफ से उपचार कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के बाद एसीएमओ ने नर्सिंग होम को सील कर दिया।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के मकदूमपुर गांव निवासी किसान अनूप कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी पूनम देवी (30) को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार को रानी कॉलोनी-तांबेश्वर रोड स्थित रामबहादुर पाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। यहां उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि प्रसव के बाद बुधवार को संचालक ने खून मंगवाकर चढ़ाया, जिसके बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन के अनुसार, हालत गंभीर होने पर नर्सिंग होम संचालक ने महिला को रेफर कर दिया। एंबुलेंस से दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


 

इसके बाद परिजन शव लेकर नर्सिंग होम पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। महिला की मौत से उसके दो छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन ने नर्सिंग होम में अप्रशिक्षित स्टाफ से इलाज कराने का भी आरोप लगाया। जांच में नर्सिंग होम बेसमेंट में संचालित होता मिला।

 

एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। कहा कि वहां कार्यरत स्टाफ की योग्यता और अन्य व्यवस्थाओं की जांच कराई जाएगी। नर्सिंग होम का पंजीकरण है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed