फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike ridden against traffic on expressway hit by truck; one dead

लापरवाही ने ली जान: उल्टी दिशा से एक्सप्रेसवे पर दाैड़ाई बाइक, ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 12 Aug 2026 11:39 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 12 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bike ridden against traffic on expressway hit by truck; one dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

भरथना में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात उल्टी दिशा से चढ़ रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के किल्लामपुर निवासी फईम उर्फ सोनू (20), इरफान और इमरान बुधवार को एक ही बाइक से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रील बनाने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन


रात करीब आठ बजे तीनों भरथना क्षेत्र में पक्का ताल के पास गोल चक्कर से उल्टी दिशा में एक्सप्रेसवे पर चढ़ने लगे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टर ने फईम उर्फ सोनू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं इरफान और इमरान की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। घायल इरफान ने बताया कि तीनों दोस्त गांव से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रील बनाने के लिए निकले थे। पक्का ताल के पास गोल चक्कर से उल्टी दिशा में एक्सप्रेसवे पर चढ़ते समय सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में फईम उर्फ सोनू की मौत हो गई। सोनू और इरफान दिल्ली में एक बेकरी में काम करते थे। सोनू करीब चार दिन पहले ही दिल्ली से अपने गांव आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed