फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Water flooding in from collapsed drain; school boundary wall caves in

Kanpur: धंसे डॉट नाले से भर रहा पानी, ढही स्कूल की बाउंड्रीवॉल, महापौर ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

Wed, 12 Aug 2026 11:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 12 Aug 2026 11:44 PM IST
सार

Kanpur News: चुन्नीगंज चौकी के पीछे एक अगस्त को नाला धंस गया था। महापौर ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Kanpur: Water flooding in from collapsed drain; school boundary wall caves in
महापौर ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुन्नीगंज चौकी के पीछे पिछले दिनों धंसे नाले की वजह से पानी भर रहा था। इससे पास स्थित स्कूल की बाउंड्रीवॉल भी ढह गई। जानकारी मिलने पर महापौर प्रमिला पांडेय बुधवार को मौके पर निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने पानी निकासी के लिए मड पंप लगाने के निर्देश दिए। इनके जरिये पानी की निकासी की गई और मरम्मत कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन


वार्ड-03, चुन्नीगंज के पार्षद इशरत अली ने बताया कि चुन्नीगंज चौकी के पीछे इमली के पेड़ के पास एक अगस्त को डॉट नाला बैठ गया था। इसकी जानकारी नगर निगम, जोन-4 के अधिकारियों को देकर बैरिकेडिंग कराई गई। मरम्मत कार्य भी शुरू कराया गया लेकिन जहां डॉट नाला धंसा उससे पहले जलभराव होने लगा। इससे एक सप्ताह पहले पीछे की तरफ स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल की बाउंड्रीवॉल ढह गई।
विज्ञापन

Kanpur: Water flooding in from collapsed drain; school boundary wall caves in
महापौर ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
इसकी जानकारी महापौर प्रमिला पांडेय को दी गई तो बुधवार सुबह वह निरीक्षण के लिए आई। उन्होंने जलकल की क्षतिग्रस्त सीवर व पेयजल लाइन के स्थान पर नई लाइन डालने के निर्देश दिए।

Kanpur: Water flooding in from collapsed drain; school boundary wall caves in
महापौर ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
पास के जर्जर सामुदायिक शौचालय को गिराकर नया बनाने और स्कूल की गिरी बाउंड्रीवॉल की वजह से जाम नाली को मलबा हटाकर सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य अभियंता सिविल सैय्यद फरीद अख्तर जैदी, जलकल के महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी, जोन-4 जलकल के अधिशासी अभियंता नंद किशोर आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed