फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: SGST raids firm supplying defense products; crores in cash found, Income Tax Department team summoned

UP: डिफेंस उत्पादों की आपूर्ति करने वाली फर्म पर SGST का छापा, करोड़ों की नकदी मिली,आयकर विभाग की टीम बुलाई गई

Wed, 12 Aug 2026 11:28 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 12 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
UP: SGST raids firm supplying defense products; crores in cash found, Income Tax Department team summoned
डिफेंस उत्पादों की आपूर्ति करने वाली फर्म पर एसजीएसटी का छापा - फोटो : अमर उजाला
डिफेंस उत्पादों की आपूर्ति करने वाली ल्युमेक एनर्जी प्राइवेट लिमिडेट कंपनी के खिलाफ राज्य जीएसटी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने शूटरगंज में कार्यालय और उन्नाव स्थित फैक्टरी पर एक साथ छापा मारा। चार टीमों ने दस्तावेजों और कारोबारी लेनदेन की गहन जांच की। कार्रवाई के दौरान शूटरगंज से करीब ढाई करोड़ रुपये नकद मिलने से अधिकारियों में खलबली मच गई। नकदी के स्रोत और उसके इस्तेमाल की जांच के लिए आयकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


फर्म डिफेंस क्षेत्र में कुकर, स्टोव समेत लोहे से बने विभिन्न सामानों की बड़ी सप्लायर है। इसके अलावा बैटरी का भी काम होता है। एसजीएसटी अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में फर्म के कारोबार में बड़े पैमाने पर बोगस कारोबार और संदिग्ध लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं। टीमों ने फर्म के खरीद-बिक्री से जुड़े बिल, ई-वे बिल, जीएसटी रिटर्न, स्टॉक और बैंकिंग लेनदेन समेत अन्य दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

UP: SGST raids firm supplying defense products; crores in cash found, Income Tax Department team summoned
डिफेंस उत्पादों की आपूर्ति करने वाली फर्म पर एसजीएसटी का छापा - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों को आशंका है कि वास्तविक कारोबार की तुलना में कागजों पर कारोबार का दायरा बढ़ाकर कर देनदारी को प्रभावित किया गया है। उन्नाव स्थित फैक्टरी में भी देर रात तक जांच चलती रही। यहां टीम ने स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के साथ उत्पादन और सप्लाई से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही फर्म के वास्तविक कारोबार, कर चोरी और बरामद नकदी की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल चारों टीमें दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed