फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Three friends consumed poison after suffering losses in online gaming; two died

Punjab: ऑनलाइन गेमिंग में नुकसान के बाद तीन दोस्तों ने निगला जहर, दो की मौत; तीसरे की हालत खतरे से बाहर

Thu, 13 Aug 2026 07:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नवांशहर
अमर उजाला नेटवर्क, नवांशहर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Aug 2026 07:20 AM IST
सार

दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Punjab: Three friends consumed poison after suffering losses in online gaming; two died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के नवांशहर के गढ़ पधाना गांव में ऑनलाइन गेमिंग में नुकसान के बाद तीन दोस्तों के जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय दिलप्रीत सिंह को ऑनलाइन गेमिंग में कथित तौर पर काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद उसने अपने करीबी दोस्तों 15 वर्षीय परमजीत सिंह और 15 वर्षीय मनिंदर सिंह को जहरीला पदार्थ निगलने की बात बताई। इसके बाद दोनों ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। बताया गया कि तीनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दिलप्रीत ने देर रात दम तोड़ दिया। मनिंदर का उपचार चल रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि परमजीत और मनिंदर ऑनलाइन गेमिंग में शामिल थे या नहीं। फिलहाल किसी ने घटना के लिए किसी व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मोबाइल फोन जांचे, दिलप्रीत का फोन तकनीकी टीम के पास
पुलिस स्टेशन के एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि परमजीत और मनिंदर के मोबाइल फोन की जांच की गई है। दिलप्रीत का फोन लॉक होने के कारण तकनीकी टीम को भेजा गया है। पुलिस के अनुसार फोन को अपने स्तर पर खोलने से उसमें मौजूद डेटा नष्ट होने की आशंका है। पुलिस फोन से ऑनलाइन गेमिंग और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गेमिंग में हुए नुकसान और कथित कर्ज का घटना से कोई संबंध था या नहीं। दिलप्रीत के पिता के भाई विदेश में रहते हैं और वही उसकी देखभाल करते थे तथा आर्थिक मदद भेजते थे। उनके एक-दो दिन में गांव पहुंचने की संभावना है। पुलिस उनसे भी जानकारी लेगी। परमजीत और मनिंदर साधारण परिवारों से थे। घटना के बाद गांव में शोक और स्तब्धता है।


जहरीला पदार्थ कहां से मिला
पुलिस तीनों युवकों के पास जहरीला पदार्थ पहुंचने और उसे निगलने के पूरे घटनाक्रम की भी जांच कर रही है। मोबाइल फोन और अन्य जानकारी से घटना की असल वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed