{"_id":"6a7cdc9aa5b49f4f680f3581","slug":"youth-arrested-with-two-pistols-and-11-cartridges-links-to-four-gangsters-claimed-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1095529-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दो पिस्तौल और 11 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, चार गैंगस्टरों से कनेक्शन का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दो पिस्तौल और 11 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, चार गैंगस्टरों से कनेक्शन का दावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने दो पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस के साथ फिरोजपुर निवासी 26 वर्षीय मनप्रीत सिंह उर्फ सोनू उर्फ बग्गल को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चार गैंगस्टरों से संपर्क होने का दावा किया है। पुलिस अब उसके कथित गैंगस्टर कनेक्शन और हथियारों के स्रोत की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार नौ अगस्त को हेड कांस्टेबल मनविंदर सिंह टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सेक्टर-46ए और 46बी को विभाजित करने वाली सड़क के पास एक युवक पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से .30 बोर की पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी हथियार का कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
रिमांड में दूसरी पिस्तौल बरामद
पुलिस रिमांड के दौरान मनप्रीत की निशानदेही पर एक और .30 बोर की पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस तरह पुलिस ने आरोपी से कुल दो पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद किए हैं। इनमें आठ कारतूस 7.63 और तीन 7.62 बोर के हैं। आरोपी को 10 अगस्त को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। 12 अगस्त को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
फिरोजपुर में दर्ज हैं कई मामले
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मनप्रीत के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में हथियार, हत्या के प्रयास, नशीले पदार्थ, लूट, अपहरण और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। वह फिरोजपुर के ममदोट थाने में दर्ज एक मामले में भी वांछित है। वर्ष 2018 से 2024 के बीच उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और 35 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले भी दर्ज हैं।
हथियारों के इस्तेमाल की जांच
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों पिस्तौल आरोपी को कहां से मिलीं और इनका इस्तेमाल किसी वारदात में किया जाना था या नहीं। गैंगस्टर आशीष चोपड़ा, शिशु शेर खां, अशोक कुमार उर्फ आशोका और लड्डी फिरोजपुर से उसके कथित संपर्कों की भी जांच की जा रही है।