फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Development works at the ward level will now undergo rigorous monitoring.

Chandigarh News: वार्ड स्तर पर विकास कार्यों की अब होगी कड़ी मॉनिटरिंग

Thu, 13 Aug 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Development works at the ward level will now undergo rigorous monitoring.
चंडीगढ़। शहर में विकास कार्यों और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम ने वार्ड स्तर पर मॉनिटरिंग तेज कर दी है। नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा ने बुधवार को वार्ड नंबर 9, 10, 21, 22 और 23 के पार्षदों और इंजीनियरिंग विंग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में संबंधित एरिया पार्षदों, कार्यकारी अभियंताओं और विभिन्न इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों ने अपने-अपने वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी दी। इस दौरान सड़क, पानी की सप्लाई, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और पब्लिक हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

फील्ड में जाकर काम जांचने के निर्देश
चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा ने कार्यकारी अभियंताओं को नियमित रूप से फील्ड में जाकर विकास कार्यों की जांच करने और लोगों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए और सभी काम निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वार्ड स्तर की मॉनिटरिंग केवल बैठकों तक सीमित न रहे, बल्कि इसे लगातार जारी रखा जाए। पार्षदों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर फील्ड से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर तुरंत कार्रवाई की जाए। चीफ इंजीनियर ने कहा कि वार्ड रिव्यू का उद्देश्य निगम की व्यवस्था को लोगों के करीब लाना, अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ाना और विकास कार्यों को गति देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed