फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 35 enemy properties illegally occupied ranging from graveyards to houses to be auctioned soon

Kanpur: 35 शत्रु संपत्तियों पर अवैध कब्जे, कहीं कब्रिस्तान तो कहीं मकान, जल्द होगी नीलामी, भेजी जाएगी रिपोर्ट

Thu, 13 Aug 2026 09:58 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 13 Aug 2026 09:58 AM IST
सार

Kanpur Enemy Property: देश छोड़कर पाकिस्तान और बांग्लादेश बस चुके लोगों से जुड़ी कानपुर की 35 शत्रु संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया शासन स्तर पर शुरू हो गई है। इनमें से अधिकांश संपत्तियों पर अवैध कब्जे, मकान और कब्रिस्तान बन चुके हैं, जिनकी विस्तृत रिपोर्ट क्षेत्रफल और वर्तमान उपयोग के साथ शासन को भेजी जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur 35 enemy properties illegally occupied ranging from graveyards to houses to be auctioned soon
Kanpur Enemy Property - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश छोड़कर पाकिस्तान और बांग्लादेश जाकर बसे लोगों से जुड़ी करोड़ों रुपये की जिले की 35 शत्रु संपत्तियों की नीलामी की तैयारी शासन स्तर पर शुरू हो गई है। बीते कई वर्षों में इन संपत्तियों का सर्वे और सत्यापन कराया जा चुका है। शहर के कई प्रमुख इलाकों में स्थित संपत्तियों पर कहीं कब्रिस्तान बन गए हैं, तो कहीं मकान, फ्लैट और रिहायशी परिसर बन चुके हैं।

विज्ञापन

अधिकांश संपत्तियां अवैध कब्जे में हैं। शासन के निर्देश के बाद शत्रु संपत्तियों का सर्वे कराया गया, तो वर्ष 2022 में जिले में करीब 89 संपत्तियां चिह्नित की गई थीं। इसके बाद आबिद रहमान और आमना खातून की संपत्तियों को लेकर शासन में शिकायत के बाद गृह मंत्रालय की टीम ने कानपुर पहुंचकर जांच की थी।

विज्ञापन

निस्तारण और नीलामी की तैयारी शुरू
इसमें करीब 35 संपत्तियों को शत्रु संपत्ति के रूप में चिह्नित किया गया। इसके बाद भी अलग-अलग शिकायतों पर समय-समय पर जांच और सत्यापन होता रहा। अब शासन स्तर से इनके निस्तारण और नीलामी की तैयारी शुरू कर दी गई है। नीलामी से पहले मौके पर संपत्ति की स्थिति, क्षेत्रफल, कब्जा, वर्तमान उपयोग और किराये की स्थिति की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

चिह्नित की गईं शत्रु संपत्तियां

  • सैय्यद मंजूर अली व परिवार - मकान संख्या 103/366ए, 103/366बी, 103/366सी और 103/366डी।
  • शाहिद हलीम - हीरामन का पुरवा, परमट, गार्डेन रावतपुर, दलेल पुरवा, अनवरगंज और स्वरूप नगर समेत 12 संपत्तियां।
  • अस्मत आरा बेगम - मकान संख्या 40/105, नवाब साहब का हाता, परेड।
  • राफिया बीबी व साफिया बीबी - मकान संख्या 88/332, शाफियाबाद, चमनगंज।
  • अल्लाह रक्खा खान - मकान संख्या 11/131, ग्वालटोली।
  • जैनब बीबी - मकान संख्या 87/93, भन्नानापुरवा।
  • मुशोधन बेगम - मकान संख्या 97/332, तलाक महल।
  • तौफीक अहमद, तनबीर अहमद व तौकीर अहमद - मकान संख्या 44/172, अहाता कमाल खान।
  • सखावल्लाह व करीमुल्लाह - मकान संख्या 100/406, कंघी मोहाल।
  • जमीलुद्दीन व अन्य - फहीमाबाद में मकान संख्या 105/646, 105/647, 105/647ए, 105/648, 105/650 और 105/651।
  • मकान संख्या 95/96 - परेड।
  • दिवंगत एचएम नजर - आराजी संख्या 247/2 और 219, ग्राम गज्जूपुरवा।
  • इमलिहा बाग, मकनपुर, बिल्हौर - शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज। 
  • आशिफ अली - मकान संख्या 39/37, मैदा बाजार।
  • रसूलन पत्नी नबी बख्श व झुम्मन पुत्र इलाही - मकान संख्या 95/96, परेड।
  • सुभान खान - मकान संख्या 105/64ए, चमनगंज।
  • बेबी पत्नी मुहिनुद्दीन - नई सड़क-बकरमंडी में मकान संख्या 44/14 और 44/415।
  • शेख मोहम्मद शाह शेख व अन्य - अहाता संख्या 88/326, चमनगंज में मकान संख्या 1 से 51 तक।
  • पाकिस्तानी नागरिक हुमायूं एस नजर - पांच संपत्तियां - पायनियर लेदर फिनिसर्स प्राइवेट लिमिटेड जाजमऊ, 90/76 पायनियर टेनरीज जाजमऊ, 88/75 जाजमऊ, 92/140 हीरामन का पुरवा और 602 सिविल लाइंस।
  • नवाब पुत्र पीरा - घाटमपुर के भदरस में दो संपत्तियां।
  • तज्जमल हुसैन - 11/154 और 11/157 ग्वालटोली की दो संपत्तियां
विज्ञापन

शत्रु संपत्तियों को लेकर अगर कोई शिकायत होती है, तो उनका सत्यापन कराया जाता है। उसकी रिपोर्ट भी शासन भेजी जाती है। इन संपत्तियों को लेकर आगे शासन स्तर से जो भी निर्देश मिलते हैं उस पर कार्रवाई की जाएगी।  -आलोक गुप्ता, एडीएम सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed