Kanpur: हैलट अस्पताल को बड़ी सौगात, शासन ने आवंटित की तीसरी एमआरआई मशीन, जांच के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार
Kanpur News: हैलट अस्पताल में मरीजों को एमआरआई जांच के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि शासन ने अस्पताल को तीसरी एमआरआई मशीन आवंटित कर दी है। इस नई मशीन से जांच के दौरान ही स्तन की गांठ और अन्य अंगों की बायोप्सी भी संभव हो सकेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के हैलट अस्पताल में मरीजों को अब एमआरआई जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शासन ने अस्पताल के लिए तीसरी एमआरआई मशीन आवंटित कर दी है जिससे जांच की सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी। बुधवार को मशीन लगाने वाली कंपनी के प्रतिनिधि ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय काला के साथ डायग्नोस्टिक हब में इस मशीन को स्थापित करने के लिए जगह देखी।
चार महीने में मशीन लगाने का दावा किया। प्राचार्य ने बताया कि तीसरी एमआरआई मशीन लगने पर यह मेडिकल कॉलेज प्रदेश का पहला ऐसा राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज हो जाएगा जिसमें तीन एमआरआई और तीन सीटी स्कैन मशीन हो जाएंगी।
गंभीर बीमारियों के निदान में साबित होगी सहायक
प्राचार्य के अनुसार नई एमआरआई मशीन से जांच के दौरान ही प्रभावित अंग, स्तन की गांठ आदि की बाॅयोप्सी भी की जा सकेगी। इससे डॉक्टरों को बीमारी का सटीक निदान करने और उचित उपचार योजना बनाने में मदद मिलेगी। यह सुविधा विशेष रूप से गंभीर बीमारियों के निदान में सहायक साबित होगी।