Kanpur: रॉन्ग साइड आ रहे ट्रैक्टर ने फॉर्च्यूनर में मारी थी टक्कर, नौ दिन बाद घायल युवती की मौत, परिजन बेहाल
Kanpur News: किदवई नगर में रॉन्ग साइड से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर और फॉर्च्यूनर की आमने-सामने की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय युवती अनामिका उर्फ कशिश की नौ दिन बाद हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद से आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार है और पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के किदवई नगर में रॉन्ग साइड से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर और फॉर्च्यूनर की आमने-सामने भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल युवती अनामिका (20) उर्फ कशिश की गुरुवार तड़के हैलट में मौत हो गई। चार अगस्त की देर रात साकेत नगर स्थित एक्सिस हांडा शोरूम के पास हुए हादसे में कशिश समेत तीन लोग घायल हुए थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर का चालक साइड का पहिया निकलकर अलग हो गया, जबकि ट्रैक्टर के दोनों टायर फट गए थे।
अनामिका कशिश बर्रा गांव निवासी थी और जागरण पार्टी में काम करती थी। पिता संजय गौतम के मुताबिक, चार अगस्त की रात वह बर्रा-आइ निवासी अंतरा सिंह और कनक वर्मा के साथ दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थी। देर रात करीब दो बजे तीनों बगाही भट्ठा निवासी रवि साहू की फॉर्च्यूनर से लौट रहे थे। कार साकेत नगर पहुंची थी, तभी रांग साइड से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर से सीधी भिड़ंत हो गई।
तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई
हादसे में कनक वर्मा को मामूली चोट आई, जबकि अंतरा सिंह और कशिश के सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने तीनों को निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया था। गुरुवार तड़के कशिश ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया था। किदवई नगर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।