{"_id":"6a7dbc52e48f69a216074f4a","slug":"kanpur-imtiyaz-a-wanted-man-with-a-25-000-reward-on-his-head-arrested-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 25 हजार का इनामी वांछित इम्तियाज गिरफ्तार, 3.30 करोड़ हड़पने के मामले में था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 25 हजार का इनामी वांछित इम्तियाज गिरफ्तार, 3.30 करोड़ हड़पने के मामले में था फरार
Thu, 13 Aug 2026 06:15 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 13 Aug 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकनगंज थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे फूलबाग चौराहा स्थित बाटा शोरूम के पास से मुखबिर की सूचना पर दबोचा। आरोपी पर बेकनगंज थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है और वह काफी समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान इम्तियाज के रूप में हुई है। आरोपी पर आरोप है कि उसने जाजमऊ में दूसरे की जमीन को अपनी बताकर करीब 3.30 करोड़ रुपये हड़पने और रंगदारी मांगने के मामले में भूमिका निभाई। मामले में उसे कथित मास्टरमाइंड इरशाद आलम का सहयोगी बताया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, इम्तियाज की गिरफ्तारी पर डीसीपी सेंट्रल की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गुरुवार 13 अगस्त को सुबह करीब 9:45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बेकनगंज पुलिस ने घेराबंदी कर उसे फूलबाग चौराहा स्थित बाटा शोरूम के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन