फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Young man bitten by a snake while putting on his shoe

Hamirpur: जूता पहनते ही युवक को सर्प ने डसा, डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचे परिजन

Thu, 13 Aug 2026 10:32 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 13 Aug 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Young man bitten by a snake while putting on his shoe
युवक को सर्प ने डसा - फोटो : अमर उजाला

सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव में जूता पहनते समय उसमें छिपे सर्प ने युवक को डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, साथ में सर्प को भी पकड़कर डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले आए। टेढ़ा गांव निवासी कृष्ण कुमार का पुत्र सागर सिंह (23) बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे ड्यूटी के लिए तैयार हो रहा था। परिजनों के अनुसार, जूता घर के आंगन में रखा था।

विज्ञापन


सागर ने जैसे ही जूते में पैर डाला, उसके अंदर छिपे सर्प ने उसे डस लिया। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।वहीं जिला अस्पताल में सर्प को देखकर लोगों में भी हलचल मच गई। डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि फिलहाल मरीज की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही उसकी स्थिति के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed