फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Children's roadside plea becomes a political issue.

Hamirpur News: बच्चों की सड़क पर पुकार बना सियासी मुद्दा

Thu, 13 Aug 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Children's roadside plea becomes a political issue.
हमीरपुर। स्कूल मार्ग पक्का बनवाने को लेकर चंदूपुर और आसपास के गांवों के बच्चों का कलक्ट्रेट तक पहुंचकर किया गया प्रदर्शन अब सियसी मुद्दा बन गया है। पांच किमी तिरंगा लेकर पैदल मार्च में बच्चों के धरने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुए। राजनीतिक दलों के सोशल मीडया हैंडल पर भी खूब पोस्ट हुईं।
विज्ञापन

सपा की मीडिया सेल ने पोस्ट में कहा कि समस्या के चलते बच्चों को अपनी बात रखने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचना पड़ा। सपा ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला मामला बताया। कांग्रेस ने बच्चों के हाथों में तिरंगा लेकर प्रदर्शन का वीडियो साझा कर प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि बच्चों की समस्या सुनने के बजाय पुलिस बल तैनात किया। आम आदमी पार्टी ने बच्चों के आंदोलन को सरकार से काम कराने के लिए उठाई गई आवाज के तौर पर पेश किया।
विज्ञापन

Gen-Z of India नाम के अकाउंट से साझा वीडियो में बच्चों से बातचीत दिखाई गई। इसमें बच्चों ने बताया कि बारिश के दौरान कच्चा रास्ता कीचड़ से भर जाता है। ड्रेस और स्कूल बैग खराब होते हैं और स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा कार्यकर्ता सौरव दास ने भी बच्चों के समर्थन में पोस्ट करते हुए पहल को नई पीढ़ी द्वारा भविष्य की जिम्मेदारी लेने वाला कदम बताया। अभिजीत दिपके ने भी बच्चों के प्रदर्शन का वीडियो साझा कर उनका समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed