{"_id":"6a7cc33b1f04edf32605e344","slug":"they-forgot-to-provide-the-electricity-connection-after-the-re-boring-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-143736-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: रिबोर के बाद बिजली कनेक्शन ही देना भूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: रिबोर के बाद बिजली कनेक्शन ही देना भूले
विज्ञापन
फोटो-12 एचएएमपी 10- टेढ़ा मौजा में रिबोर होकर खड़ा नलकूप। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टेढ़ा में नलकूप संख्या 175 एचजी का रिबोर होने के बाद भी विद्युत कनेक्शन न मिलने से किसानों को सिंचाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जून माह में रिबोर का काम पूरा होने के बावजूद नलकूप बंद पड़ा है। इससे धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है।
किसानों के अनुसार 27 जुलाई को आयोजित ग्राम चौपाल में उन्होंने सदर विधायक के समक्ष नलकूप चालू कराने की मांग रखी थी। मौके पर मौजूद विद्युत और नलकूप विभाग के अधिकारियों ने एक सप्ताह में नलकूप चालू कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
पूर्व प्रधान सौरभ सिंह, अवधेश कुमार, आशा देवी, कुशल सिंह, अंबिका तिवारी, पूरन सिंह, नवाब सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र पाल, भूरा सिंह व राजीव पाल सिंह ने बताया कि नलकूप बंद होने से धान की फसल प्रभावित हो रही है। वहीं नलकूप संख्या 99 एचजी भी तकनीकी खराबी के चलते बंद है।
विज्ञापन
विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि कनेक्शन के लिए उनके पास आवेदन नहीं आया है। नलकूप विभाग के अवर अभियंता संजीव कुमार पोरवाल ने बताया कि रिबोर नलकूपों के कनेक्शन की फाइल विद्युत विभाग को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के चार रिबोर नलकूप अप्रैल 2027 से पहले चालू नहीं हो पाएंगे।