सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ESIC Medical College Alwar Vacancy 2026: Apply for 177 Faculty and Senior Resident Positions

ESIC Alwar Job: ईएसआईसी में शिक्षण संकाय और वरिष्ठ रेजिडेंट के 177 पदों पर भर्ती; वॉक-इन इंटरव्यू से होगा चयन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 09 Apr 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

ESIC Alwar Recruitment 2026: कर्मचारी राज्य बीमा निगम मेडिकल कॉलेज अलवर ने शिक्षण संकाय और वरिष्ठ रेजिडेंट के 177 पदों पर भर्ती निकाली जा रही है। इसमें डीएनबी, पीजी बिश्नोई, या एमडी/एमएस डिग्री वाले उम्मीदवार सीधे साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

ESIC Medical College Alwar Vacancy 2026: Apply for 177 Faculty and Senior Resident Positions
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

ESIC Alwar Vacancy: कर्मचारी राज्य बीमा निगम मेडिकल कॉलेज अलवर (ESIC) मेडिकल कॉलेज अलवर में वर्ष 2026 के लिए शिक्षण संकाय और वरिष्ठ निवासी के लगभग 177 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें एमडी/एमएस, डीएनबी या पीजी डिप्लोमा ग्रेजुएट उम्मीदवार सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से शामिल हो सकते हैं। यह साक्षात्कार 16 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। 

Trending Videos


वॉक-इन इंटरव्यू 16 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों को सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे के बीच रिपोर्टिंग करनी होगी और इसी समय उनके दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पद का नाम पदों की संख्या
प्रोफेसर 26
सह-प्राध्यापक 36
सहायक प्रोफेसर 47
वरिष्ठ निवासी 68

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

शिक्षण संकाय के लिए योग्यता एनएमसी (राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग) के 2025 के नियमों के अनुसार तय की गई है। सीनियर रेजिडेंट के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में एमडी, एमएस या डीएनबी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, सभी उम्मीदवारों का नाम एमसीआई/आरएमसी या किसी भी राज्य चिकित्सा परिषद में रजिस्टर होना जरूरी है।


शिक्षण संकाय के लिए अधिकतम आयु 69 वर्ष और वरिष्ठ निवासी के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आयु सीमा में छूट के तहत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

यदि उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो पहले संबंधित विषय की एक लिखित परीक्षा (बहुविकल्पीय प्रश्न) ली जा सकती है, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा। अंतिम चयन इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा और परिणाम ESIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को तुरंत या नियुक्ति पत्र में दिए गए समय के अनुसार जॉइन करना होगा।

कितना मिलेगा वेतन?

पद का नाम वेतन (Salary)
प्रोफेसर 2,39,086/- (समेकित)
एसोसिएट प्रोफेसर 1,55,093/- (समेकित)
सहायक प्रोफेसर 1,34,047/- (समेकित)
सीनियर रेजिडेंट 1,34,047/- (लेवल-11 + NPA)
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed