सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CRPF Constable Technical & Tradesman Recruitment 2026 Notification out for 9,195 Posts; Apply from 20 April

CRPF Constable 2026: सीआरपीएफ में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, कांस्टेबल के 9195 पदों पर इस दिन से करें आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 08 Apr 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार

CRPF Technical & Tradesman Recruitment 2026: सीआरपीएफ में कांस्टेबल (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन और पायनियर) के 9,195 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी हो चुका है। पंजीकरण प्रक्रिया अप्रैल महीने में ही शुरू होने वाली है। 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।
 

CRPF Constable Technical & Tradesman Recruitment 2026 Notification out for 9,195 Posts; Apply from 20 April
CRPF - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

CRPF Technical & Tradesman Recruitment 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, यानी सीआरपीएफ ने आज 08 अप्रैल 2026 को सिपाही (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन और पायनियर) के 9,195 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया है। पंजीकरण प्रक्रिया 20 अप्रैल, 2026 से शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Trending Videos


10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती अभियान में शामिल हो सकेंगे। पंजीकरण प्रक्रिया 20 अप्रैल, 2026 से शुरू होकर 19 मई, 2026 तक चलेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

CRPF Technical & Tradesman Vacancy: रिक्तियों का विवरण

कुल 9,195 रिक्तियां घोषित की गई हैं:

  • कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन): कुल 9,175 पद, जिनमें पुरुषों के लिए 9,096 और महिलाओं के लिए 79 पद शामिल हैं। ये रिक्तियां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के आधार पर भरी जाएंगी।
  • कांस्टेबल (पायनियर विंग): कुल 20 पद (केवल पुरुष), जिनमें मेसन के 13 और इलेक्ट्रीशियन के 7 पद हैं। ये पद अखिल भारतीय स्तर (All India Basis) पर भरे जाएंगे।

CRPF Technical & Tradesman Salary: वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 (21,700 रुपये - 69,100 रुपये) के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता (01/01/2026 तक)

  • ड्राइवर: 10वीं पास और भारी परिवहन वाहन (Heavy Transport Vehicle) ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।
  • मैकेनिक मोटर वाहन (MMV): 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में 2 वर्ष का ITI प्रमाणपत्र या 3 वर्ष की अप्रेंटिसशिप के साथ 1 वर्ष का अनुभव।
  • अन्य ट्रेड्समैन: न्यूनतम 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में दक्ष होना चाहिए।
  • पायनियर विंग (मेसन/इलेक्ट्रीशियन): 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में 1 वर्ष का अनुभव (ITI प्रमाणपत्र धारकों को प्राथमिकता)

आयु सीमा

  • कांस्टेबल (ड्राइवर) के लिए: 21 से 27 वर्ष।
  • अन्य सभी पदों (ट्रेड्समैन और पायनियर) के लिए: 18 से 23 वर्ष।

आयु में छूट: SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और भूतपूर्व सैनिकों (ESM) को सेवा अवधि घटाने के बाद 3 वर्ष की छूट दी जाएगी

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे:

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
  • ट्रेड टेस्ट (Trade Test)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) / समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (RME)

परीक्षा और शारीरिक परीक्षण पैटर्न

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT):
यह 100 अंकों का होगा जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे (समय- 2 घंटे)। इसमें रीजनिंग (25), सामान्य ज्ञान (25), गणित (25) और हिंदी/अंग्रेजी (25) विषय शामिल हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी।

शारीरिक मानक परीक्षण (PST):

  • ऊंचाई: पुरुष- 170 सेमी, महिला- 157 सेमी (ST और पहाड़ी क्षेत्र के उम्मीदवारों को छूट)।
  • सीना (केवल पुरुष): बिना फुलाए 80 सेमी और कम से कम 5 सेमी का फुलाव।


शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET):

  • ड्राइवर/MMV/बगलर आदि के लिए: पुरुषों को 24 मिनट में 5 किमी और महिलाओं को 8.30 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।
  • कुक/वॉटर कैरियर/नाई आदि के लिए: पुरुषों को 10 मिनट में 1.6 किमी और महिलाओं को 12 मिनट में 1.6 किमी दौड़ना होगा।
  • ट्रेड टेस्ट: यह अर्हकारी (Qualifying) प्रकृति का होगा। यह 50 अंकों का होगा, जिसमें उत्तीर्ण होने के लिए 20 अंक अनिवार्य हैं।


अंतिम परिणाम CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा, बशर्ते उम्मीदवार अन्य सभी चरणों में योग्य हों।

विस्तृत नोटिस पीडीएफ देखें...

आवेदन शुल्क

सामान्य, EWS और OBC वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये। SC, ST, सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed